सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महंगाई के दौर में सपने देखने का महत्व

इन दिनों मैं सुंदर-सुंदर सपने देख रहा हु। क्या करूँ, अ़ब दिन ही ऐसे आ गए है। बहुत सोचता हु की एक बार हिम्मत करके अपनी इच्छाएँ पूरी कर ही लूँ पर अफोर्ड नहीं कर पता। आखिर हैसियत भी तो होनी चाहिए। अ़ब तो दिन में किसी के सामने इच्छा प्रकट करने में डर लगने लगा है। सोचता हूँ कहीं सामने वाला यह न सोचने लग जाए की यह जरुर पागल हो गया है। सो सपने देख-देखकर काम चला रहा हु। अ़ब लाख सोचता हूँ कि सपने नहीं देखूं पर मन का क्या करूँ। मन पर कैसे काबू रखूं। उसने तो बहुत अच्छे-अच्छे दिन देखे है। पर अ़ब की बात अलग है। रात को बस ख्वाबों में उनके दीदार करता रहता हु। सुंदर-सुंदर सी गोल-मटोल... लाल-लाल खिला हुआ रंग.... आप चौंक गए न। आप भी बस... । आपकी सोच कभी सुंदर अभिनेत्रियों से आगे बढेगी ही नहीं। अरे भई, मैं तो अरहर की दाल और टमाटर की बात कर रहा हु। महंगाई के इस दौर में चिंतन-सुख पर निर्भरता बढ़ गई है।
सुबह उठता हु तो रसोई का ताला खोलकर काम शुरू करता हु। ताला! आप हंसो मत, आजकल महंगाई इतनी हो गई है की यह सब जरुरी हो गया है। आजकल किसी का भरोसा नहीं है। कमरों के ताले लगाने का अ़ब कोई फायदा नहीं है। टीवी, फ्रिज और इलेक्ट्रानिक्स आईटम आजकल कौन चोरी करता है। अगर कोई घर से घी, तेल, शक्कर, दालें या सेफ में रखे टमाटर ले जाए तो लेने के देने पर जाएँगे। रसोई के मामले में अभिनव प्रोयोग शुरू कर दी गए है। आलमारी से शक्कर निकालकर अनुमान से नहीं डाली जाती। अ़ब बाकायदा दानों की गिनती होती है। रोजाना रेट देखकर दानो की संख्या कम कर दी जाती है। चूँकि स्तर बनाए रखना जरुरी है, इसलिए दाल बनती जरुर है पर वह किसी रहस्य से कम नहीं होती। उसे परखने के लिए किसी बड़े रसोई विशेषज्ञ की जरुरत होती है क्योंकि उसमे दाल की कितनी कम मात्रा डाली गई है, यह कोई अनुभवी गोताखोर ही बता सकता है। सूखी सब्जी अ़ब इतिहास का विषय बनकर रह गई है। भगवन भला करे इन चिकित्सकों का, जिसकी वजह से अ़ब इज्जत बची रह जाती है। जब भी कोई मेहमान सब्जी या बिना चुपड़ी रोटी को देखकर नाक-भौं सिकोरता है, तो उसे स्वस्थ्य का हवाला दे दिया जाता है की रोगों से बचने के लिए डॉक्टर घी खाने से सख्त मन करता है। सो हमने तो लाना ही बंद कर रखा है। और सब्जियों में तो आजकल इतने केमिकल आने लगे है कि बस उन्हें खाते ही डर लगने लगा है। अ़ब चाय में कम शक्कर की तो पूछो ही मत। शुगर की प्रॉब्लम कोई छोटी-मोटी प्रॉब्लम थोड़े ही है। सब्जी में तेल डालकर मरना थोड़े ही है। हम तो बस अ़ब रामदेव महाराज की शरण में आ गए है। हमारे घर में तो सब बनना बंद हो गया है।
मिठाइयों की दुकान पर चढ़े अरसा हो गया। उनके दाम पढ़कर सिहरन सी होने लग जाती है। अ़ब तो कहीं शादी-ब्याह -पार्टी में जाते है तो जरा ज्यादा खा आते है। बाद में उन्हें ही याद करके जी बहलाते रहते है। और रही बात घुमने की तो अ़ब घर से बहार कहाँ निकलते है। कहीं भी जाओ पेट्रोल का खर्चा देखकर जान निकल जाती है। अ़ब हमारी किस्मत ऐसी कहाँ की घुमे हम और खर्चा सरकार वहन करे। सरकारी गाड़ी हमारे भाग्य में कहाँ। पर्यटन की तो सोचो ही मत। आजकल तो टीवी पर देखकर ही देश-विदेश घूम लेते है। बाकी ..... और अ़ब करें क्या। सो सुंदर-सुंदर सपने देख लेते है। सपनों में ही अच्छा खा लेते है, अच्छा पी लेते है और घूम लेते है। हाँ, सपनों में बिल्कुल कंजूसी नहीं करते। अच्छे-अच्छे सपने देख रहे है। खूब सलाद खा रहे है, बढ़िया सब्जी बनवा लेते है, रोटी बिना देसी घी के नहीं खाते और तो और दो-दो कटोरी दालें पी जाते है। खाने के बाद मीठा खाना कभी नहीं भूलते। क्या करें, पुरानी आदत है, छूटे नहीं छूटती।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

रामायण क्या-क्या सिखाती है?

रामायण पौराणिक ग्रंथों में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है। रामायण को केवल एक कथा के रूप में देखना गलत है, यह केवल किसी अवतार या कालखंड की कथा नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का रास्ता बताने वाली सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक है। रामायण में सारे रिश्तों पर लिखा गया है, हर रिश्ते की आदर्श स्थितियां, किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार करें, विपरित परिस्थिति में कैसे व्यवहार करेंं, ऐसी सारी बातें हैं। जो आज हम अपने जीवन में अपनाकर उसे बेहतर बना सकते हैं। - दशरथ ने अपनी दाढ़ी में सफेद बाल देखकर तत्काल राम को युवराज घोषितकर उन्हें राजा बनाने की घोषणा भी कर दी। हम जीवन में अपनी परिस्थिति, क्षमता और भविष्य को देखकर निर्णय लें। कई लोग अपने पद से इतने मोह में रहते हैं कि क्षमता न होने पर भी उसे छोडऩा नहीं चाहते। - राजा बनने जा रहे राम ने वनवास भी सहर्ष स्वीकार किया। जीवन में जो भी मिले उसे नियति का निर्णय मानकर स्वीकार कर लें। विपरित परिस्थितियों के परे उनमें अपने विकास की संभावनाएं भी तलाशें। परिस्थितियों से घबराएं नहीं। - सीता और लक्ष्मण राम के साथ वनवास में भी रहे, जबकि उनका जाना जरूरी नहीं था। ये हमें...

वो कागज़ की कश्ती

ये दौलत भी ले लो , ये शोहरत भी ले लो भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन वो कागज़ की कश्ती , वो बारिश का पानी   स्वर्गीय श्री सुदर्शन फाकिर साहब की लिखी इस गजल ने बहुत प्रसिद्धि पाई,हर व्यक्ति चाहे वह गाता हो या न गाता हो, इस ग़ज़ल को उसने जरुर गुनगुनाया,मन ही मन इन पंक्तियों को कई बार दोहराया. जानते हैं क्यु?क्युकी यह ग़ज़ल जितनी सुंदर गई गई हैं,सुरों से सजाई गाई गई हैं,उससे भी अधिक सुंदर इसे लिखा गया हैं, इसके एक एक शब्द में हर दिल में बसने वाली न जाने कितनी ही बातो ,इच्छाओ को कहा गया हैं।   हम में से शायद ही कोई होगा जिसे यह ग़ज़ल पसंद नही आई इसकी पंक्तिया सुनकर उनके साथ गाने और फ़िर कही खो जाने का मन नही हुआ होगा,या वह बचपनs की यादो में खोया नही होगा। बचपन!मनुष्य जीवन की सर्वाधिक सुंदर,कालावधि.बचपन कितना निश्छल जैसे किसी सरिता का दर्पण जैसा साफ पानी,कितना निस्वार्थ जैसे वृक्षो,पुष्पों,और तारों का निस्वार्थ भाव समाया हो, बचपन इतना अधिक निष्पाप,कि इस निष्पापता की कोई तुलना कोई समानता कहने के लिए, मेरे पास शब्द ही नही हैं। ...