सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फ़ोन कथा - और इस तरह आए मुग़ल

मुग़ल सल्तनत को इंडिया में ज़माने वाली खानवा की जंग की तैयारियां चल रही रही थी। बाबर और राणा सांगा की लड़ाई हुआ ही चाहती थी। तब भी लड़ने वाली भारतीय सेनाओं का हाल अ़ब की क्रिकेट टीम की तरह ही हुआ करती था। लड़ने से पहले मस्ती, लड़ने के बाद भी मस्ती। तो साहब, सुपर टॉप मोबाइल कंपनी के मोबाइल राणा सांगा के सरदारों को दी गए थे। राणा के सरदारों को बता दिया गया था कि इस मोबाइल सर्विस में सब कुछ मिल जाता है। किसी भी किस्म की हेल्प चाहिए, तो ४२० नम्बर पर फ़ोन करो। हेल्प फ़ौरन हो जायेगी।
आगे का किस्सा यूँ है की खानवा में लंबे अरसे से लड़ाई की तैयारी चल रही थी। लड़ाई नहीं हो रही थी। सैनिक बोर हो रहे थे। वो दिल्ली आ गए इंडियन टीम का कोई क्रिकेट मैच देखने ताकि कुछ अलग तरह से बोर हो सके। सैनिको को बताया गया कि कोई चिंता कि बात नहीं है, सुपर टॉप मोबाइल कंपनी के नेटवर्क के जरिए उन्हें मौका-ऐ-एक्शन कि ख़बर कर दी जायेगी और तब वे आ जाए। उधर से बाबर चला आ रहा था।
राणा सांगा के सरदारों ने दिल्ली से अपने सैनिको को बुलाने कि लिए फ़ोन लगाया। बातचीत कुछ यूँ हुई -
हेलो... ४२० हेल्प्लिने, देखिए मैं खानवा से राणा सांगा का सेनापति बोल रहा हूँ। मुझे अपने सैनिको से बात करने दीजिए। उधर से किसी सुकन्या कि सुमधुर आवाज आई - हिन्दी में बात करने के लिए एक नम्बर दबाइए, ब्रजभाषा में बात करने के लिए दो नम्बर दबाइए। अफगानी में बात करने के लिए तीन नम्बर दबाइए। राणा सांगा का सरदार - जी मैं आपका गला दबा दूंगा, मामला इमरजेंसी का है। आप हेल्प्लिने से फ़ौरन मेरे सैनिको से बात कराइए।
फ़ोन सुकन्या - आप हमारे बहुत महत्वपूर्ण कस्टमर है। हमारे सारे के सारे कस्टमर केयर एक्जिक्यूटिव दूसरी फ़ोन लाइनों पर बिजी है। आप अपना नम्बर इस नम्बर पर एसमएस कर दे, हमारा नम्बर है - ४२०४२०४२०। आप अपना नम्बर हमें इस पत्ते पर इमेल कर सकते है - सुपर टॉप फोकटकीबात डॉट कॉम। हमारे कस्टमर केयर एक्जिक्यूटिव आपसे बात कर लेंगे।
राणा सांगा का सरदार - अजी क्या बात कर लेंगे। वहां से बाबर आ रहा है। खाक हो जाएंगे हम तुझको ख़बर होने तक। फ़ोन सुकन्या - ग्रेट, आप लगता है शेरों के शौकीन है। हमारी वेबसाइट से आप घटिया और अच्छे शेरों बतौर रिंगटोन डाउनलोड कर सकते है। अच्छे शेरों को आप एक रूपये प्रति रिंगटोन के हिसाब से डाउनलोड कर सकते है। घटिया शेरों कि रेट पांच रूपये प्रति रिंगटोन है। कंडिशन्स अप्लाई। आप सुकन्या से बात कर रहे थे। आप का दिन अच्छा हो। सुपर टॉप से बात करने के लिए धन्यवाद। हेल्प्लिने के लिए आप ४ नम्बर दबाइए।
राणा सांगा का सरदार चार नम्बर दबाता है। फ़िर फ़ोन पर कोई और स्वर उभरता है - हेल्प अभी चाहिए, तो एक दबाइए। दोपहर में चाहिए, तो दो दबाइए। रात में चाहिए तो तीन दबाइए। मेन मेनू में जाने के लिए चार दबाइए। हमारे कस्टमर केयर एक्जिक्यूटिव से बात करने के लिए नौ नम्बर दबाइए। राणा सांगा का सरदार नौ नम्बर दबाता है। फ़ोन पर एक इंग्लिश टाइप की धुन बजती है और फ़िर से इश्तिहार शुरू हो जाता है - धन्यवाद सुपर टॉप से बातचीत करने के लिए धन्यवाद। दिन में अमेरिका बात करना अ़ब सस्ता। उलनबटोर, होनोलूलू, सोमालिया, मालदीव दिन में बात करेंगे, तो पचास प्रतिशत सस्ता। कंडिशन्स अप्लाई।
राणा सांगा का सरदार चीखता है - देखिए मुझे होनोलूलू बात नहीं करनी है। आप प्लीज दिल्ली में मेरे सैनिको से बात करवा दीजिए। फ़ोन पर स्वर उभरता है - कस्टमर केयर एक्जिक्यूटिव से बात करने के लिए नौ नम्बर दबाइए। राणा का सरदार नौ नम्बर दबाता है। फ़िर एक सुकन्या कहती है - हमारे सभी कस्टमर केयर एक्जिक्यूटिव दूसरी फ़ोन लाइनों पर बिजी है। वो समय मिलते ही आपसे बात करेंगे। तब तक बाबर के सैनिक खानवा पहुंच कर राणा के सरदारों को मरने में बिजी हो गए। राणा जंग हार गया। मुग़ल जम गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अपने ईगो को रखें पीछे तो जिदंगी होगी आसान

आधुनिक युग में मैं(अहम) का चलन कुछ ज्यादा ही चरम पर है विशेषकर युवा पीढ़ी इस मैं पर ज्यादा ही विश्वास करने लगी है आज का युवा सोचता है कि जो कुछ है केवल वही है उससे अच्छा कोई नहीं आज आदमी का ईगो इतना सर चढ़कर बोलने लगा है कि कोई भी किसी को अपने से बेहतर देखना पसंद नहीं करता चाहे वह दोस्त हो, रिश्तेदार हो या कोई बिजनेस पार्टनर या फिर कोई भी अपना ही क्यों न हों। आज तेजी से टूटते हुऐ पारिवारिक रिश्तों का एक कारण अहम भवना भी है। एक बढ़ई बड़ी ही सुन्दर वस्तुएं बनाया करता था वे वस्तुएं इतनी सुन्दर लगती थी कि मानो स्वयं भगवान ने उन्हैं बनाया हो। एक दिन एक राजा ने बढ़ई को अपने पास बुलाकर पूछा कि तुम्हारी कला में तो जैसे कोई माया छुपी हुई है तुम इतनी सुन्दर चीजें कैसे बना लेते हो। तब बढ़ई बोला महाराज माया वाया कुछ नहीं बस एक छोटी सी बात है मैं जो भी बनाता हूं उसे बनाते समय अपने मैं यानि अहम को मिटा देता हूं अपने मन को शान्त रखता हूं उस चीज से होने वाले फयदे नुकसान और कमाई सब भूल जाता हूं इस काम से मिलने वाली प्रसिद्धि के बारे में भी नहीं सोचता मैं अपने आप को पूरी तरह से अपनी कला को समर्पित कर द...

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

रामायण क्या-क्या सिखाती है?

रामायण पौराणिक ग्रंथों में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है। रामायण को केवल एक कथा के रूप में देखना गलत है, यह केवल किसी अवतार या कालखंड की कथा नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का रास्ता बताने वाली सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक है। रामायण में सारे रिश्तों पर लिखा गया है, हर रिश्ते की आदर्श स्थितियां, किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार करें, विपरित परिस्थिति में कैसे व्यवहार करेंं, ऐसी सारी बातें हैं। जो आज हम अपने जीवन में अपनाकर उसे बेहतर बना सकते हैं। - दशरथ ने अपनी दाढ़ी में सफेद बाल देखकर तत्काल राम को युवराज घोषितकर उन्हें राजा बनाने की घोषणा भी कर दी। हम जीवन में अपनी परिस्थिति, क्षमता और भविष्य को देखकर निर्णय लें। कई लोग अपने पद से इतने मोह में रहते हैं कि क्षमता न होने पर भी उसे छोडऩा नहीं चाहते। - राजा बनने जा रहे राम ने वनवास भी सहर्ष स्वीकार किया। जीवन में जो भी मिले उसे नियति का निर्णय मानकर स्वीकार कर लें। विपरित परिस्थितियों के परे उनमें अपने विकास की संभावनाएं भी तलाशें। परिस्थितियों से घबराएं नहीं। - सीता और लक्ष्मण राम के साथ वनवास में भी रहे, जबकि उनका जाना जरूरी नहीं था। ये हमें...