सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बरी मछली और छोटी मछली

अ़ब कहने को तो कोई भी कह देता है, लेकिन प्रधानमंत्री जी बरे आदमी ठहरे। वह छोटी मछलियों के साथ बरी मछलियों को पकरने की बात कह रहे है। बहुत मुश्किल काम बता रहे है। मन तो हमारा भी बहुत करता है, पर क्या करे। बरी मछलियों को पकरना कोई आसान काम थोरे ही है। छोटी मछलियों का क्या, कांटा फेंका, थोरा सा चारा लगाया और खींचा। मछली ख़ुद ही खिंची चली आती है।
लेकिन बरी मछलिया, बाप रे बाप। वो कोई कम खतरनाक थोरे ही होती है। व्हेल जैसा तो उनका कद होता है। इन छोटे- छोटे काँटों के साथ उनको पकरना असंभव कम है। इतनी भारी होती है की मालूम परा की उनको पकरने गए तो और ख़ुद ही नहीं रहे। उनके नीचे दब गए तो कोई उठाने वाला भी नहीं मिलेगा। और केवल कद ही बरा हो, तो एक बार हिम्मत कर भी ले। लेकिन कभी उनके दांतों की और निगाह दौराए तो पता चलेगा। छोटा-मोटा आदमी तो बेहोश ही हो जाएगा। साहब, उनके दांतों से लोहा लेना अपने जैसे छोटे-मोटे आदमी के बस की तो बात ही नहीं है। अपन तो छोटे से आदमी है। कांटा चुभता है उसी में तिलमिला जाते है।
और फ़िर बरी मछलियों के बारे में कुछ पता भी नहीं रहता। बरी मछली पद पर रहे या न रहे, वो हमेशा ही बरी मछली रहती है। जंगल तंत्र का कोई भरोसा नहीं, कोई भी, कभी भी, कहीं भी सवार हो सकता है। आज वो कुछ भी नहीं है। लेकिन क्या ठिकाना कल वो ही सब कुछ हो। क्योंकि जनतंत्र में वोट का अधिकार रखने वाले ये लाखों- करोरों लार्वे किसी को भी चुनकर सर पर बिठा देते है। अ़ब जो इतनी भारी मछली सर पर बैठ जाए, तो कोई कैसे जुबान खोल सकता है।
अ़ब प्रधानमंत्री कह रहे है की उन पर नज़र रखी जाए। तो बरी मछलियों का तेज ही इतना होता है की आंखे चुंधिया जाती है, नजर ठहर नहीं पाती। और साहब अगर गलती से बरी मछली को पता लग जाए की उन पर नजर रखी जा रही है, तो बस वह एक ही छलांग में समूचा निगलने को तैयार हो जाती है। फ़िर बरी मछली भी क्या करे। कोई ऐसे ही बरी मछली नहीं बन जाता। जाने क्या-क्या ज्तन करने परते है तब अंडे से बरी मछली तक का सफर तय होता है। कितने चारे निगलने परते है, घोटालों के नाना प्रकार के जिम खंगालने परते है।
जब मछली बरी हो जाती है तो पेट भी बरा हो जाता है। अ़ब सामान्य खुराक से तो कोई बरा बन नहीं सकता। भारी खुराक जुटानी परती है। भारी खुराक के लिए मछली कुछ तो करेगी। पेट भरने का अधिकार तो सभी को है। सो उस बिचारी मछली को अपने हिसाब से खुराक तो जुटानी परती है। अ़ब सब ऊँगली तो फ़ौरन उठा देते है, लेकिन कोई बरी मछली के दिल से नहीं पूछता। बिचारी को बरे पेट की क्षुधा शांत करने के लिए कितने पापर बेलने परते है। कहाँ-कहाँ निगाह नहीं रखनी परती। किधर-किधर नहीं देखना परता।
अ़ब भई आसमान में बैठकर कोई बरी मछलियों के लिए कुछ भी कह दे, पर साहब रहना तो हमें इसी समुद्र में है। अ़ब कोई समुद्र में रहकर बरी मछली से भला कैसे बैर कर सकता है। हमारी तो औकात ही क्या है। अरे हम तो छोटी मछली की तरह है। या फ़िर सही बात तो छोटी मछली कहने में भी शर्म आ रही है। हम तो बिलबिलाते छोटे-छोटे कीरे जैसे है। बरी-बरी मछलियों से भला हम कैसे पंगा ले सकते है। हमारे भी तो बाल-बच्चे है, हमारे भी तो पेट है, भले ही छोटे-छोटे से है।
आज अगर गलती से हमने उन पर नजर डाल भी ली, तो कल से इनकी नजर से कौन बचायेगा। इनका तो कुछ नहीं बिगरता, ये तो शाश्वत है, अमर है, अजर है। सदा ही इनके बरे पेट व बरे तीखे दांत कायम रहेंगे। लेकिन हम जैसे छोटे लोगों का क्या होगा? सो किसी छोटी मछली पर ही नजर रखते है। आख़िर काम तो करना ही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अपने ईगो को रखें पीछे तो जिदंगी होगी आसान

आधुनिक युग में मैं(अहम) का चलन कुछ ज्यादा ही चरम पर है विशेषकर युवा पीढ़ी इस मैं पर ज्यादा ही विश्वास करने लगी है आज का युवा सोचता है कि जो कुछ है केवल वही है उससे अच्छा कोई नहीं आज आदमी का ईगो इतना सर चढ़कर बोलने लगा है कि कोई भी किसी को अपने से बेहतर देखना पसंद नहीं करता चाहे वह दोस्त हो, रिश्तेदार हो या कोई बिजनेस पार्टनर या फिर कोई भी अपना ही क्यों न हों। आज तेजी से टूटते हुऐ पारिवारिक रिश्तों का एक कारण अहम भवना भी है। एक बढ़ई बड़ी ही सुन्दर वस्तुएं बनाया करता था वे वस्तुएं इतनी सुन्दर लगती थी कि मानो स्वयं भगवान ने उन्हैं बनाया हो। एक दिन एक राजा ने बढ़ई को अपने पास बुलाकर पूछा कि तुम्हारी कला में तो जैसे कोई माया छुपी हुई है तुम इतनी सुन्दर चीजें कैसे बना लेते हो। तब बढ़ई बोला महाराज माया वाया कुछ नहीं बस एक छोटी सी बात है मैं जो भी बनाता हूं उसे बनाते समय अपने मैं यानि अहम को मिटा देता हूं अपने मन को शान्त रखता हूं उस चीज से होने वाले फयदे नुकसान और कमाई सब भूल जाता हूं इस काम से मिलने वाली प्रसिद्धि के बारे में भी नहीं सोचता मैं अपने आप को पूरी तरह से अपनी कला को समर्पित कर द...

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

छठ घाट और पीर की मजार का अनुशासन

अद्भुत दृश्य था। मुंह अंधेरे नहा-धोकर हजारों-लाखों की भीड़ नदी-तालाब-कुओं के पास इक_ी। ओह! कितनी बेसब्री थी उन आंखों में। तीन बजे सुबह से ही सूर्य के उगने की प्रतीक्षा। सड़कों पर कोई झाड़ू लगा रहा है, कोई पानी मार रहा है। इस रास्ते से परवैतिन-व्रती गुजरने वाले हैं। जात-धर्म का कहीं कोई मोल नहीं। गरीब-गुरबों के अधनंगे बच्चे घाटों के किनारे जमा हो गए हैं। आज उन्हें कोई हिकारत से नहीं देख रहा था। दूसरे त्योहार भी होते हैं, ऐसे बिन बुलाए मेहमान आ गए तो तुरत झिड़की। पर, यहां तो आशीष के साथ सबके हाथों में प्रसाद रखा जा रहा है। अद्भुत व्रत छठ का। व्रती के आगे प्रसाद के लिए हाथ फैलाने वाले सबके सब एक रंग में। चाहे कीमती गर्म कपड़ों में लिपटा कोई हो या भूखा-अंधनंगा। व्रती के लिए सब एक समान। जो जैसे आया सबके हाथों में प्रसाद देना ही देना है। न कहीं मारपीट, न तू तू-मैं मैं। कौन-सी शक्ति है यह, जिसने सबको इतना अनुशासित बना दिया। मंदिर-मस्जिद के नाम पर दंगे-फसाद होते रहे हैं। पर, दो जगहों पर अनुशासन का अनूठा रूप देखा है मैंने। एक तो छठ व्रत के समय और दूसरा किसी पीर बाबा की मजार पर। हिंदू हो या मुसल...