सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऐसी भी क्या रिसर्च की भाई

राजनीति में ज्यादा पढ़ना-लिखना नहीं चाहिए जीसमस्या हो जाती हैदेख लो, बीजेपी को भी हो गई और जसवंत सिंह को भीलोगों ने सोचा होगा की चुनाव हारकर बीजेपी वाले चुप होकर बैठ जायेंगेपर अ़ब तो उसके नेताओ की रचनात्मक प्रतिभा एकदम विस्फोटक रूप से सामने रही हैपहले कुछ पत्रकारनुमा नेताओ ने लेख लिखेफ़िर किसी ने नोट लिखकर दिया और किसी ने चिठ्ठी लिखीचुनाव में हाईटेक प्रचार किया, आडवाणी जी ने तो ब्लॉग भी लिखेपर कई नेता चुनाव बाद चिट्ठियां लिख रहे है और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का कमाल दिखा रहे हैजसवंत सिंह ने तो किताब ही लिख दीहालाँकि किताब तो आडवाणी जी ने भी लिखी, पर चुनाव से पहलेजसवंत सिंह कह रहे है की उन्होंने आडवाणी जी को अपनी किताब की सब सामग्री पढ़वा दी थीसाथ ही उनकी शिकायत यह भी है कि किताब को कोई पढ़ ही नहीं रहापर उन्होंने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखा दीकिताब लिख दीउधर बाल आप्टे ने चुनाव कि समीक्षा कर नोट दे दियाबताओ समस्या नहीं होती? लेखको को अक्सर शिकायत रहती है कि समीक्षा तो आजकल ठीक से किताबों की भी नहीं होतीफ़िर चुवाव की समीक्षा कर नोट देने की क्या क्या जरुरत थीऔर किताब लिखने की तो बिल्कुल जरुरत नहीं थीजसवंत सिंह कहते है की उन्होंने तो रिसर्च की है, अकेडमिक काम किया हैअ़ब वह कोई प्रोफेसर तो है नहींकिसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में तो पढाते नहींफ़िर ऐसा विकट अकेडमिक काम करने की क्या जरुरत थीनेता है, राजनितिक काम करते, भाषण देते, बयां देते, बयानों का खंडन करतेटीवी पर डिस्कशन में हिस्सा लेते और लोगों को ज्ञान देतेपर उन्होंने अकेडमिक काम कर डाला और समस्या हो गईइतिहास में अगर इतनी ही रूचि थी तो ताजमहल को शिवाला साबित करतेलाल किले को मन्दिर साबित करते वगैरह-वगैरहइतिहास में इतनी ही ज्यादा रूचि थी तो बीजेपी के उन इतिहासकारों जैसी रिसर्च करते जिन्होंने साबित किया था कि रामजन्मभूमि वहीँ है, जहाँ बाबरी मस्जिद थी और कि बाबरी मस्जिद तोढ़कर बनाई गई थीरिसर्च में इतनी ही रूचि थी तो अरुण शौरी टाइप रिसर्च करते जैसी उन्होंने डॉ आम्बेडकर और कोम्मुनिस्तो को अंग्रजों का पिछलग्गू साबित करने के लिए की थीपर अ़ब तो शौरीजी भी वैसी इति सिद्धम टाइप रिसर्च नहीं करतेपत्रकार से बीजेपी के नेता हो गए है सो हार के कारणों की रिसर्च में लग गए और समस्या हो गई
इतिहास में रूचि है तो वह गोपाल गोडसे की गाँधी बेनकाब टाइप किताब लिखतेज्यादा करते तो नेहरू बेनकाब टाइप किताब लिख सकते थेगाँधी-नेहरू को बेनकाब करने में संघ की कोर आइडिओलोजी का बिल्कुल उलंघन नहीं होतापर नेहरू और पटेल को एक साथ खरा करना पार्टी का आइडिओलोजी नहीं हैपार्टी की आइडिओलोजी सबको अलग-अलग खरा करने की है - हिंदू-मुस्लमान अलग -अलग, गुर्जर-मीना अलग-अलग टाइपइसी तरह वह नेहरू और पटेल को भी एक साथ नहीं खरा करतीनेहरू कांग्रेस के, पटेल बीजेपी केहालाँकि पटेल भी थे तो कांग्रेसी हीगांधीजी की हत्या के बाद संघ पर बैन उन्होंने ही लगाया थाफ़िर भी नेहरू के मुकाबले वह बीजेपी के अपने हैउन्ही पटेल को जसवंत सिंह ने बँटवारे के लिए जिम्मेदार ठहरा दियासमस्या हो गईकहीं बीजेपी का जिन्ना प्रेम भी कुछ-कुछ ऐसा ही तो नहींकांग्रेस और नेहरू की आलोचना के लिए जैसे पटेल का इस्तेमाल होता है, वैसे ही जिन्ना का भी हो जाएनेहरू अगर सेकुलर थे, आधुनिक थे तो कह सकते है की जिन्ना भी सेकुलर थे, आधुनिक थेएक बार जिन्ना सेकुलर हो गए तो आडवाणी जी को सेकुलर होने से कौन रोक सकेगासो पहले आडवाणी जी ने कोशिश की, फ़िर जसवंत सिंह नेजसवंत सिंह का कहना है की उन्होंने तो अकेडमिक काम किया है, रिसर्च की हैपर राजनीति में पांव ज़माने के लिए शौरी की इति सिद्धं टाइप रिसर्च तो कामयाब हो जाती है पर जसवंत सिंह टाइप रिसर्च राजनीति में जमे जमाये पांव उखार देते है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

रामायण क्या-क्या सिखाती है?

रामायण पौराणिक ग्रंथों में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है। रामायण को केवल एक कथा के रूप में देखना गलत है, यह केवल किसी अवतार या कालखंड की कथा नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का रास्ता बताने वाली सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक है। रामायण में सारे रिश्तों पर लिखा गया है, हर रिश्ते की आदर्श स्थितियां, किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार करें, विपरित परिस्थिति में कैसे व्यवहार करेंं, ऐसी सारी बातें हैं। जो आज हम अपने जीवन में अपनाकर उसे बेहतर बना सकते हैं। - दशरथ ने अपनी दाढ़ी में सफेद बाल देखकर तत्काल राम को युवराज घोषितकर उन्हें राजा बनाने की घोषणा भी कर दी। हम जीवन में अपनी परिस्थिति, क्षमता और भविष्य को देखकर निर्णय लें। कई लोग अपने पद से इतने मोह में रहते हैं कि क्षमता न होने पर भी उसे छोडऩा नहीं चाहते। - राजा बनने जा रहे राम ने वनवास भी सहर्ष स्वीकार किया। जीवन में जो भी मिले उसे नियति का निर्णय मानकर स्वीकार कर लें। विपरित परिस्थितियों के परे उनमें अपने विकास की संभावनाएं भी तलाशें। परिस्थितियों से घबराएं नहीं। - सीता और लक्ष्मण राम के साथ वनवास में भी रहे, जबकि उनका जाना जरूरी नहीं था। ये हमें...

दुख अपने और पराए की पहचान कराता है

दुख कहां से आता है? यह कोई नहीं बता सकता, क्योंकि दुख आने के असंख्य कारण है। दुख..., दर्द..., परेशानियां..., समस्याएं..., प्रॉब्लम्स इन शब्दों से आज कोई अछूता नहीं है। यह भी सच्चाई है कि सुख को जाने से रोका नहीं जा सकता और दुख को आने से। हर धर्म में सुख-दुख जीवन का मूल आधार बताए गए हैं। ये एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। सुख-दुख के संबंध में गोस्वामी तुलसीदास ने कहा है 'धीरज, धर्म, मित्र, अरु नारी, आपतकाल परखिए चारी।' यानी संकट के समय ही धीरज, धर्म, मित्र और नारी की परीक्षा होती है। सुख में तो सभी साथ देते हैं। सच्चा मित्र वही है जो अपने मित्र के दुख को देखकर दुखी होता है तथा उसके दुख दूर करने का हर तरह से प्रयास करता है। उसे हर तरह का सहयोग करता है। उसके अवगुणों को छिपाकर गुणों का बखान करता है। कवि दुष्यंत कुमार ने एक कविता में कहा है- दुख को बहुत सहेज कर रखना पडा हमें, सुख तो किसी कपूर की टिकिया सा उड़ गया। अर्थात् सुख कपूर की तरह है जो आग लगते ही तेजी से भभक कर जल उठता है और फिर बुझ जाता है। हालांकि उसकी स्मृति लंबे समय तक बनी रहती है। देखा जाए तो दुख ही हमारे जीवन का सर्वश्रे...