सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चुस्त पिता का पत्र सुस्त पुत्र के नाम

मेरे बेटे जब भी मैं औरों के सुपुत्रों को देखता हु, मुझे दिली कोफ्त होती है। वो अपने मम्मीज-डैडीज का नाम रोशन कर रहे है। और एक तो, मेरी औलाद है कि हमेशा अपना थोबडा लटकाए मिलता है। जब देखो, तब घर में ही पड़ा होता है। चेहरे पर फेसियल क्रीम, स्नो या लोशन की जगह उदासी पोते रहता है। मेरे बच्चे, मैं तो उस घड़ी को कोसता हूँ, जब तू इस घर पर टपका था। बड़ी ही मनहूस घड़ी थी वह, जब मेरे को चेहरे पर हमेशा ही बारह बजने वाली औलाद नसीब हुई। कितनी भी चाभी भर लो, तू चलने-फिरने का नाम ही नहीं लेता। लगता है अन्दर के सारे स्प्रिंग्स ढीले है। मेरी मान, यह लुन्ज्पुन्ज्पन छोड़। अपने में स्मार्टनेस ला।
पडोसियों के जवान छोरे न जाने किस-किस तरह से चर्चाओं में आते जा रहे है। और एक तु है की स्कूली किताबों से जिल्द की तरह चिपका रहता है। पास तो लीक हुए एक्जाम पपेर्स के सहारे भी हुआ जा सकता है। अमां, क्या करेगा फालतू फंड की म्हणत करके। इतना पढ़-लिख कर? चलो, मन, किताबें चाट-चाट कर तु इम्तिहान में अव्वल आ लेगा। लेकिन इस किताबी इल्म के बाद नौकरी कहाँ धरी है? आजकल तो नौकरियां सिफारिशों से भी नहीं मिलती। साडी गलियां नगद नारायण चौराहे की तरफ़ खुलती है। यूँ भी मंदी के इस बुरे दौर में प्लेसमेंट की उम्मीद करना पाप है। क्या तुने किसी गरीब को चुनाव जीतते देखा है? तु अपनी कुछ एक बुक्स दीमकों के लिए भी छोड़। मैं तुझे महान बनाना चाहता हु। शाम के वक्त घर से थोड़ा बहार भी निकलना सीख। यह स्वस्थ्य और जीविका दोनों के लिए जरुरी है। क्या तुझे शहरों की हसीन सड़के अपनी ओर नहीं खिचती?
यह कुछ कर गुजरने की उम्र है। डांस सीख। म्यूजिक सुन। सिक्स-पैक एब्स बना। चैटिंग कर। ईडी-सीडी देख मेरे लखते जिगर। निहारता चल की दुनिया कितनी हसीन है। वह औलाद ही क्या, जो पिता के पदचिन्हों पर लात रखकर न चले। अगर तु मेरे शतांश लक्षण भी अपना ले, तो मैं पुरे मोहल्ले में सिर उठाकर चलने के काबिल बन जाऊंगा। कुछ तो कर मेरे लघु उत्पाद। तेरा मामा हाल-फिलहाल ही इलाके का थानेदार बना है। यह सुंदर मौका लौट कर नहीं आएगा।
तु इतना शर्मीला क्यों है मेरे बच्चे? न तु पान खता है, न ही पान मसाला। दारू से दुरी रखता है। तुझे तो सिगरेट-तम्बाकू के हिज्जे तक नहीं पता। आज के दौर में तु खाक तरक्की करेगा? अगर अपनी सम्पूर्ण नौजवान पीढी तेरे जैसी हो जाए, तो टेलिविज़न चैनल्स के विज्ञापन बंद हो लेंगे। मॉल में धोतियों-लुंगियों की सेल लगेगी। सौन्दर्य प्रसाधन भैसे लगायेगी। ब्यूटी पार्लरों में बकरिया बढेगी। जिम में बैल मसल्स बनायेंगे। बता, तु नव संस्कृति के खुलेपन को बाजार में आने से रोकने के वास्ते जन्मा है क्या?
मुझे तो तेरी यह जिन्दगी अकारथ लगती है। वाह री औलाद। मैं तेरे से कितनी साडी उम्मीदें लगाये बैठा हु। मगर आज तक तुने किसी पर हाथ तक नहीं उठाया। यहाँ तो मरियल से मरियल चोर तक अपनी जेब में कट्टा डालकर घूमता है। तु सब्जी काटने वाले चाकू तक को छूने से घबराता है।
हे इस देश के नौनिहाल, तु इस देश का भविष्य हे। तुझे तो भागते भुत की लंगोटी उतरवाने की कला आनी चाहिए. तु भारत का कर्णधार हे। इसलिए रोज दस-बीस के कान उमेठना तेरी नैतिक जिम्मेदारी हे। विद्यालय के किसी टीचर, प्रिंसिपल या किसी कन्या के अभिभावक ने कभी तेरी कोई शिकायत तक नहीं भेजी। तु भले से भी रस्टीकेट नहीं हुआ। अ़ब तो मुझे संदेह होने लगा हे की तु कॉलेज जाता भी है या नहीं! मेरे लाडले, उठ, जग। तमाम नेताओं ओर अफसरों के लड़के अपने कृत्यों से अमर हो गए। तु कब सुधरेगा? लगता है, तेरे सारे काम भी मुझे ही करने पड़ेंगे।
इस देश का भविष्य तुझे ही संवारना है। मेरे आशीर्वाद सदैव तेरे साथ है। बाद में यह न कहना की पापा ने तुझे आदमी नहीं बनने दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अपने ईगो को रखें पीछे तो जिदंगी होगी आसान

आधुनिक युग में मैं(अहम) का चलन कुछ ज्यादा ही चरम पर है विशेषकर युवा पीढ़ी इस मैं पर ज्यादा ही विश्वास करने लगी है आज का युवा सोचता है कि जो कुछ है केवल वही है उससे अच्छा कोई नहीं आज आदमी का ईगो इतना सर चढ़कर बोलने लगा है कि कोई भी किसी को अपने से बेहतर देखना पसंद नहीं करता चाहे वह दोस्त हो, रिश्तेदार हो या कोई बिजनेस पार्टनर या फिर कोई भी अपना ही क्यों न हों। आज तेजी से टूटते हुऐ पारिवारिक रिश्तों का एक कारण अहम भवना भी है। एक बढ़ई बड़ी ही सुन्दर वस्तुएं बनाया करता था वे वस्तुएं इतनी सुन्दर लगती थी कि मानो स्वयं भगवान ने उन्हैं बनाया हो। एक दिन एक राजा ने बढ़ई को अपने पास बुलाकर पूछा कि तुम्हारी कला में तो जैसे कोई माया छुपी हुई है तुम इतनी सुन्दर चीजें कैसे बना लेते हो। तब बढ़ई बोला महाराज माया वाया कुछ नहीं बस एक छोटी सी बात है मैं जो भी बनाता हूं उसे बनाते समय अपने मैं यानि अहम को मिटा देता हूं अपने मन को शान्त रखता हूं उस चीज से होने वाले फयदे नुकसान और कमाई सब भूल जाता हूं इस काम से मिलने वाली प्रसिद्धि के बारे में भी नहीं सोचता मैं अपने आप को पूरी तरह से अपनी कला को समर्पित कर द...

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

छठ घाट और पीर की मजार का अनुशासन

अद्भुत दृश्य था। मुंह अंधेरे नहा-धोकर हजारों-लाखों की भीड़ नदी-तालाब-कुओं के पास इक_ी। ओह! कितनी बेसब्री थी उन आंखों में। तीन बजे सुबह से ही सूर्य के उगने की प्रतीक्षा। सड़कों पर कोई झाड़ू लगा रहा है, कोई पानी मार रहा है। इस रास्ते से परवैतिन-व्रती गुजरने वाले हैं। जात-धर्म का कहीं कोई मोल नहीं। गरीब-गुरबों के अधनंगे बच्चे घाटों के किनारे जमा हो गए हैं। आज उन्हें कोई हिकारत से नहीं देख रहा था। दूसरे त्योहार भी होते हैं, ऐसे बिन बुलाए मेहमान आ गए तो तुरत झिड़की। पर, यहां तो आशीष के साथ सबके हाथों में प्रसाद रखा जा रहा है। अद्भुत व्रत छठ का। व्रती के आगे प्रसाद के लिए हाथ फैलाने वाले सबके सब एक रंग में। चाहे कीमती गर्म कपड़ों में लिपटा कोई हो या भूखा-अंधनंगा। व्रती के लिए सब एक समान। जो जैसे आया सबके हाथों में प्रसाद देना ही देना है। न कहीं मारपीट, न तू तू-मैं मैं। कौन-सी शक्ति है यह, जिसने सबको इतना अनुशासित बना दिया। मंदिर-मस्जिद के नाम पर दंगे-फसाद होते रहे हैं। पर, दो जगहों पर अनुशासन का अनूठा रूप देखा है मैंने। एक तो छठ व्रत के समय और दूसरा किसी पीर बाबा की मजार पर। हिंदू हो या मुसल...