सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चाँद के साथ जो पैगामे खुशी लाती है

वर्ष २००९, तारीख़ २१ सितम्बर। आज हम सब ईदुलफितर मानाने जा रहे है। आप सबको ईद बहुत-बहुत मुबारक! इस वर्ष तो हम यह पर्व २१ सितम्बर को मना रहे है, लेकिन क्या पिछले वर्ष भी यह त्यौहार २१ सितम्बर को ही मनाया गया था? जैसे मकर संक्रांति हर साल १४ जनवरी को माने जाती है और क्रिसमस २५ दिसम्बर को आता है, उसी तरह क्या ईद भी हर साल २१ सितम्बर को ही माने जाती है? नहीं, पिछले वर्ष यह पर्व २१ सितम्बर को नहीं, बल्कि २ अक्टूबर को माने गया था।
यह त्यौहार अंग्रजी कैलेंडर के अनुसार नहीं मनाया जाता , इसलिए हर वर्ष यह अलग-अलग अंग्रेजी तारीखों पर पड़ता है। कभी यह त्यौहार गर्मियों में आता है, तो कभी कड़कडाती सर्दियों में। और कभी बरसात में मनाया जाता है, तो कभी मौसमे-बहार में।
इदुलफितर एक इस्लामी पर्व है, जिसे पूरी दुनिया में फैले इस्लाम धर्म के अनुयायी धूम-धाम से मानते है। जिस प्रकार ईसाईयों के पर्व किस्मस इत्यादि अंग्रेजी महीनों और तिथियों अर्थात ईस्वी संवत्सर के अनुसार तथा हिन्दुओं के पर्व भारतीय महीनों और तिथियों अर्थात विक्रम संवत्सर के अनुसार मनाए जाते है, उसी तरह से सभी इस्लामी पर्व अरबी या इस्लामी महीनों अर्थात हिजरी संवत्सर के अनुसार ही मनाए जाते है। इस्लामी या हिजरी संवत्सर हजरत मुहम्मद साहिब (सल्ल०) की हिजरत से शुरू होता है।
इससे एक बात स्पष्ट है की क्रिस्चियन कैलेंडर की तरह इस्लाम और हिंदू कैलेंडर भी अत्यन्त विकसित और वैज्ञानिक गणनाओं पर आधारित रहा है। फर्क यह है की इस्लामी कैलेंडर चंद्रमा की गति की गणना के अनुसार चलता है, जबकि क्रिस्चियन और हिंदू कैलेंडर सूर्य की गति के अनुसार। हिन्दुओं के कुछ कैलेंडर चंद्र गणना पर भी आधारित है, लेकिन वे कम प्रचलित है। उनसे इस्लामी कैलेंडर की गणनाओं में अनेक समानताएं मिलती है।
वैसे तो अरबी महीनों की संख्या भी बारह ही है, लेकिन क्योंकि अरबी महीन चंद्रमास पर आधारित है, इसलिए इसका एक महिना लगभग शधे उनतीस दिन का तथा साल ३५४ दिन का का होता है, जो ईस्वी संवत्सर (क्रिस्चियन साल के ३६५ दिनों ) से कम दिन का रह जाता है। यही वजह है की अंग्रेजी तारीख के अनुसार अरबी साल हर पिछले साल के मुकाबले ग्यारह दिन पहले ही शुरू हो जाता है तथा ईद तथा बाकि दुसरे इस्लामी त्यौहार भी हर पिछले साल के मुकाबले ग्यारह दिन पहले ही पड़ जाते है। लीप वर्ष में २९ फरवरी के बाद आने वाले पर्वों में पिछले साल के मुकाबले बारह दिन का अन्तर आ जाता है। यदि इस साल इदुलफितर शरद ऋतु के प्रारम्भ में मनाई जा रही है, तो दस-बारह वर्ष बाद यह अवश्य ही वसंत के प्रारम्भ में मनाई जाएगी।
ईद चाहे जिस अंग्रेजी महीने या तारीख को पड़े, लेकिन अरबी महीनों के अनुसार यह शव्वाल माह की पहली तारीख को ही मनाई जाती है। शव्वाल से पहले महीने रमजान में पूरे महीने रोजे रखे जाते है। रमजान की समाप्ति पर सव्वाल माह में जब भी चाँद दिखाई देता है उससे अगले दिन शव्वाल की पहली तारीख पड़ती है और यही दिन निश्चित है प्रतिवर्ष इदुलफितर मनाने का।
इदुलफितर ही नहीं, ईदुज्जुहा या बकरीद तथा दुसरे सभी इस्लामी पर्व भी इसी तरह अरबी महीनों तथा दिनों के अनुसार ही मनाए जाते है। ईदुज्जुहा या बकरीद हमेशा अरबी माह जिलहिज्जा की दसवीं तारीख को पड़ती है तथा मुहर्रम या यौमे-आशुरा अर्थात हजरत इमं हुसैन का शहीदी दिवस अरबी महीने मुहर्रम की दसवीं तारीख को। इस्लाम के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद साहिब (सल्ल०) का यौमे-पैदाइश अर्थात जन्म दिन ईदे-मीलादुन्नबी हमेशा रबी उल-अव्वल माह की बारहवीं तारीख को मनाया जाता है। यदि इदुलफितर का त्यौहार किसी साल जनवरी के प्रारम्भ में ११ तारीख तक कभी भी पड़ जाता है तो अंग्रेजी कैलेंडर (ईस्वी सन) के अनुसार इदुलफितर उसी ईस्वी सन में दिसम्बर के अंत में २० या ३१ तारीख के बीच अवश्य मनाई जाएगी। यदि इदुलफितर का त्यौहार किसी साल दीपावली के एक दिन बाद पड़ता है तो ठीक ३३ साल बाद भी वह दीपावली के एक दिन बाद पड़ेगा। अ़ब तो आप अवश्य ही समझ गए होंगे की इस्लामी त्यौहार हर वर्ष अंग्रेजी तारीख के अनुसार ग्यारह या बारह दिन पहले क्यों आ जाते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अपने ईगो को रखें पीछे तो जिदंगी होगी आसान

आधुनिक युग में मैं(अहम) का चलन कुछ ज्यादा ही चरम पर है विशेषकर युवा पीढ़ी इस मैं पर ज्यादा ही विश्वास करने लगी है आज का युवा सोचता है कि जो कुछ है केवल वही है उससे अच्छा कोई नहीं आज आदमी का ईगो इतना सर चढ़कर बोलने लगा है कि कोई भी किसी को अपने से बेहतर देखना पसंद नहीं करता चाहे वह दोस्त हो, रिश्तेदार हो या कोई बिजनेस पार्टनर या फिर कोई भी अपना ही क्यों न हों। आज तेजी से टूटते हुऐ पारिवारिक रिश्तों का एक कारण अहम भवना भी है। एक बढ़ई बड़ी ही सुन्दर वस्तुएं बनाया करता था वे वस्तुएं इतनी सुन्दर लगती थी कि मानो स्वयं भगवान ने उन्हैं बनाया हो। एक दिन एक राजा ने बढ़ई को अपने पास बुलाकर पूछा कि तुम्हारी कला में तो जैसे कोई माया छुपी हुई है तुम इतनी सुन्दर चीजें कैसे बना लेते हो। तब बढ़ई बोला महाराज माया वाया कुछ नहीं बस एक छोटी सी बात है मैं जो भी बनाता हूं उसे बनाते समय अपने मैं यानि अहम को मिटा देता हूं अपने मन को शान्त रखता हूं उस चीज से होने वाले फयदे नुकसान और कमाई सब भूल जाता हूं इस काम से मिलने वाली प्रसिद्धि के बारे में भी नहीं सोचता मैं अपने आप को पूरी तरह से अपनी कला को समर्पित कर द...

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

छठ घाट और पीर की मजार का अनुशासन

अद्भुत दृश्य था। मुंह अंधेरे नहा-धोकर हजारों-लाखों की भीड़ नदी-तालाब-कुओं के पास इक_ी। ओह! कितनी बेसब्री थी उन आंखों में। तीन बजे सुबह से ही सूर्य के उगने की प्रतीक्षा। सड़कों पर कोई झाड़ू लगा रहा है, कोई पानी मार रहा है। इस रास्ते से परवैतिन-व्रती गुजरने वाले हैं। जात-धर्म का कहीं कोई मोल नहीं। गरीब-गुरबों के अधनंगे बच्चे घाटों के किनारे जमा हो गए हैं। आज उन्हें कोई हिकारत से नहीं देख रहा था। दूसरे त्योहार भी होते हैं, ऐसे बिन बुलाए मेहमान आ गए तो तुरत झिड़की। पर, यहां तो आशीष के साथ सबके हाथों में प्रसाद रखा जा रहा है। अद्भुत व्रत छठ का। व्रती के आगे प्रसाद के लिए हाथ फैलाने वाले सबके सब एक रंग में। चाहे कीमती गर्म कपड़ों में लिपटा कोई हो या भूखा-अंधनंगा। व्रती के लिए सब एक समान। जो जैसे आया सबके हाथों में प्रसाद देना ही देना है। न कहीं मारपीट, न तू तू-मैं मैं। कौन-सी शक्ति है यह, जिसने सबको इतना अनुशासित बना दिया। मंदिर-मस्जिद के नाम पर दंगे-फसाद होते रहे हैं। पर, दो जगहों पर अनुशासन का अनूठा रूप देखा है मैंने। एक तो छठ व्रत के समय और दूसरा किसी पीर बाबा की मजार पर। हिंदू हो या मुसल...