सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थैंक्स गाड, अ़ब सिर्फ़ लीला है.

भला हुआ, अ़ब सिर्फ़ रामलीला होती है, सच में वह सब नहीं है, जो सतयुग में हो चुका है। वरना बड़ी आफत हो जाती। रावण को मारने में ज्यादा कष्ट नहीं होता, दस नाकों का मालिक रावण आखिर कितनी नाकों में मास्क बाँधता, स्वाईन फ्लू से निपट लेता। लंका में विद्रोह होजाता, अरहर ने भाव नब्बे रूपये से ऊपर जाने पर। लंका की पब्लिक ही रावण को निपटा लेती। मंदोदरी रावण से कहती हुई पाई जाती - हे दशानन! आपके दस मुखों के लिए दाल के जुगाड़मेंट में लंका का खजाना खाली हो लिया है। दस मुखों के लिए टमाटर लाने के लिए और लोन नहीं मिल सकता, क्योंकि जिन सोने की इमारतों को आपने बनवाया था, उनकी ईएमआई चुकाने तक के लिए कुछ नहीं बचा है।
रावण को ईएमआई वाले ही निपटा लेते। मौत से बचना आसन है, पर ईएमआई वसूलने वालों से बचना मुश्किल है। कर्ज ना चुकाने की वजह से ईएमआई वालों के हाथों पिट रहा होता रावण। ईएमआई वालों और रावण के संवाद कुछ यूँ होते -
लंका जल गई है, वे सारी बिल्डिंगे जल गई है, जो हमने फाइनेंस की थी - ईएमआई वाले कहते।
जी, इसमे मैं क्या कर सकता हु। आप अ़ब बदतमीजी से बात कर रहे है, लोन देते समय तो आप निहायत ही शराफत का बर्ताव कर रहे थे - रावण गुहार लगाता।
जी, लोन देने के लिए शिष्टाचार विभाग के लोग आते है, पर वसूलने के लिए ठुकाई विभाग को लगाया जाता है- ईएमआई वाले कहते। मैं अपने राक्षसगणों को बुलाकर तुम्हे सबक सिखवाता हूँ - रावण कहता।
आपके सरे राक्षस हमारे वसूली एजेंट है। हमारे लिए काम करते है - ईएमआई वाले बताते।
रावण को समझ में आ जाता की उसके राक्षस वसूली एजेंट हो लिए है और ईएमआई वालों के साथ है।
अ़ब का सा टाइम होता तो जाम्बंत के लिए बहुत दिक्कतें हो जाती। जाम्बंत अपने जूनियरों से कहते - हे वत्स! युध्ध कॉमनवेल्थ गेम्स की तरह सिर पर आ खड़ा है, पर सेतु का निर्माण नहीं दीखता। ऑफिसर वही समझाते की चिंता न करे, टाइम पर हो जाएगा। कॉमनवेल्थ अफसरों के हाथ में रामसेतु होता, तो फ़िर रामसेतु अ़ब तक बन ही रहा होता। आश्वासनों के खम्बों पर उम्मीदों का पुल बन रहा होता।
आइए, रामलीला देखते हुए ऊपर वाले को धन्यवाद दे कि अ़ब सिर्फ़ रामलीला हो रही है। वरना जाम्बंत आफत में पड़ जाते।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

छठ घाट और पीर की मजार का अनुशासन

अद्भुत दृश्य था। मुंह अंधेरे नहा-धोकर हजारों-लाखों की भीड़ नदी-तालाब-कुओं के पास इक_ी। ओह! कितनी बेसब्री थी उन आंखों में। तीन बजे सुबह से ही सूर्य के उगने की प्रतीक्षा। सड़कों पर कोई झाड़ू लगा रहा है, कोई पानी मार रहा है। इस रास्ते से परवैतिन-व्रती गुजरने वाले हैं। जात-धर्म का कहीं कोई मोल नहीं। गरीब-गुरबों के अधनंगे बच्चे घाटों के किनारे जमा हो गए हैं। आज उन्हें कोई हिकारत से नहीं देख रहा था। दूसरे त्योहार भी होते हैं, ऐसे बिन बुलाए मेहमान आ गए तो तुरत झिड़की। पर, यहां तो आशीष के साथ सबके हाथों में प्रसाद रखा जा रहा है। अद्भुत व्रत छठ का। व्रती के आगे प्रसाद के लिए हाथ फैलाने वाले सबके सब एक रंग में। चाहे कीमती गर्म कपड़ों में लिपटा कोई हो या भूखा-अंधनंगा। व्रती के लिए सब एक समान। जो जैसे आया सबके हाथों में प्रसाद देना ही देना है। न कहीं मारपीट, न तू तू-मैं मैं। कौन-सी शक्ति है यह, जिसने सबको इतना अनुशासित बना दिया। मंदिर-मस्जिद के नाम पर दंगे-फसाद होते रहे हैं। पर, दो जगहों पर अनुशासन का अनूठा रूप देखा है मैंने। एक तो छठ व्रत के समय और दूसरा किसी पीर बाबा की मजार पर। हिंदू हो या मुसल...

रामायण क्या-क्या सिखाती है?

रामायण पौराणिक ग्रंथों में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है। रामायण को केवल एक कथा के रूप में देखना गलत है, यह केवल किसी अवतार या कालखंड की कथा नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का रास्ता बताने वाली सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक है। रामायण में सारे रिश्तों पर लिखा गया है, हर रिश्ते की आदर्श स्थितियां, किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार करें, विपरित परिस्थिति में कैसे व्यवहार करेंं, ऐसी सारी बातें हैं। जो आज हम अपने जीवन में अपनाकर उसे बेहतर बना सकते हैं। - दशरथ ने अपनी दाढ़ी में सफेद बाल देखकर तत्काल राम को युवराज घोषितकर उन्हें राजा बनाने की घोषणा भी कर दी। हम जीवन में अपनी परिस्थिति, क्षमता और भविष्य को देखकर निर्णय लें। कई लोग अपने पद से इतने मोह में रहते हैं कि क्षमता न होने पर भी उसे छोडऩा नहीं चाहते। - राजा बनने जा रहे राम ने वनवास भी सहर्ष स्वीकार किया। जीवन में जो भी मिले उसे नियति का निर्णय मानकर स्वीकार कर लें। विपरित परिस्थितियों के परे उनमें अपने विकास की संभावनाएं भी तलाशें। परिस्थितियों से घबराएं नहीं। - सीता और लक्ष्मण राम के साथ वनवास में भी रहे, जबकि उनका जाना जरूरी नहीं था। ये हमें...