सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोजा गुनाहों और बुराइयों से बचने की ढाल है

रमजान का पवित्र महीना पुरे शबाब पर है। हर ओर वातावरण आध्यात्मिक है। हदीस के अनुसार रोजा को तीन अशरा(दस दिन की अवधि) में विभक्त किया गया है। पहला अशरा रहमत का, दूसरा मगफिरत का ओर अन्तिम हिस्सा जहन्नुम से छुटकारे का। ज्यों -ज्यों रमजान महीने का दिन घटता जाता है, रोजेदार की परीक्षा ओर कठिन होती जाती है।
रोजा रखने से इसका प्रभाव तो शरीर पर परता है, परन्तु रोजा के प्रति आस्था कमजोरी के उस एहसास को क्षीण कर देती है। हर रोजेदार के भीतर ईश परायणता प्रवेश कर जाती है। अपने मन, वचन व कर्म से वह इस परीक्षा में सफल होने का प्रयास करता है। एक सच्चा ओर पक्का रोजेदार वहीँ होता है, जिसका हर अंग रोजे की हालत में होता है। उसके वचन व कर्म से तकवा, इबादत ओर नेकी की ही भावना बरसती है।
इस महीने का असल उद्देश्य कुरान पढ़ना, सुनना, सीखना ओर अपने भीतर उस पर अमल करने की सामर्थ्य पैदा करना है। इसके लिए सबसे अधिक इस बात का ख्याल रखना चाहिए की हमारे दिल में यह बात पुरी तरह स्पष्ट रहे कि अल्लाह हमें क्या कह रहा है। हमारा दिल उस सोच में पुरी तरह से डूब जाए ओर अपने अन्दर उसकी हिदायतों के अनुसार अमल करने कि इच्छा जागृत हो।
पवित्र ग्रन्थ कुरान का अवतरण रमजान महीने के अन्तिम अशरा में शुरू हुआ। जिस मुबारक रात में यह शुरुआत हुई उस रात को लैलतुल क़द्र (गौरव-प्राप्त रात्रि ) कहते है। पवित्र कुरान में है, 'हमने इस कुरान को लैलतुल क़द्र में उतारा ओर तुम्हे क्या मालूम कि क़द्र कि रात क्या है। क़द्र कि रात उत्तम है हजार महीनों से, उसमे फ़रिश्ते ओर रूह अपने पालनहार के हुक्म से हर काम के इंतजाम के लिए उतरते है। वह रात पुर्णतः शान्ति ओर सलामती वाली है, उषा काल के उदय होने तक। ' हदीस में आता है कि लैलतुल क़द्र बड़ी बरकत वाली रात है, ओर यह रमजान महीने के अन्तिम दस दिनों कि पांच ताक (विषम) रातो (२१वी, २३वी, २५वी, २७वी, एवं २९वी) में से कोई एक रात है। अल्लाह के रसूल (सल्ल०) कहते है, ' लैलतुल क़द्र को रमजान के आखिरी अशरे कि ताक रातों में तलाश करो।' (हदीस बुखारी)। इस दिव्या रात्रि कि इतनी अधिक महत्ता, महिमा ओर क़द्र इसलिए है कि इसी रात को अल्लाह ने सभी इंसानों कि रहनुमाई ओर हिदायत के लिए अपने अन्तिम दूत मुहम्मद साहब पर १७ अगस्त ६१० ई०)से पवित्र कुरान उतारना शुरू किया। हजरत के मक्का से मदीना हिजरत करने के दुसरे साल रोजा को अनिवार्य किया गया : ऐ ईमान वालों! तुम पर रोजा अनिवार्य किया गया जिस प्रकार तुमसे पहले के लोगों पर किए गए थे, ताकि तुम डर रखने वाले बन जाओ। (२:१८३)।
नेकी, भलाई ओर ईश परायणता का अर्थ काफी विस्तृत है। भूखे को खाना खिलाना, रोगियों कि चिकित्सा करना, उनकी सेवा-टहल करना, अनाथो ओर विधवाओं का ख्याल रखना, मुहतजों ओर दरिद्रो कि यथासंभव सहायता करना - ये सब ईश परायणता के कि अंग है। इस सेवा के पात्र सब है - अपना-पराया, मित्र-परोसी, आम मुसलमान ओर अन्य सभी इन्सान।
हजरत मुहम्मद साहब ने फ़रमाया, 'रोजा गुनाहों ओर बुराइयों से बचने कि ढाल है।' रोजा मानव जाति को यह संदेश देता है कि वह पेट पूजा को ही अपने जीवन का उद्देश्य न समझे, जीवन का उद्देश्य इससे कहीं बड़ा है। रोजे का अर्थ मात्र भूखा-प्यासा रहना नहीं है, बल्कि हर बुरे से परहेज करने ओर उससे दूर रहने को रोजा कहा गया है। जो व्यक्ति रोजा रख कर झूट बोलने ओर झूट पर अमल करने से बाज नहीं आया तो अल्लाह को उसके भूके-प्यासा रहने कि कोई जरुरत नहीं।
रमजान के पुरे महीने में रोजा को अनिवार्य ठहराने का मकसद यह है कि इस महीने में प्रशिक्षण प्राप्त कर इन्सान वर्ष के शेष ११ महीनों में भलाई ओर कल्याण का कम करता रहे। रोजेदार कि अपनी भूख-प्यास जहाँ उसमे ईश परायणता, आत्म-नियंत्रण, धैर्य के गुण पैदा करने का जरिए बन सकती है, वहीँ उसे दूसरो पर भूख-प्यास ओर दुःख-दर्द में जो कुछ बीतती है, उसका अनुभव भी कराती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

छठ घाट और पीर की मजार का अनुशासन

अद्भुत दृश्य था। मुंह अंधेरे नहा-धोकर हजारों-लाखों की भीड़ नदी-तालाब-कुओं के पास इक_ी। ओह! कितनी बेसब्री थी उन आंखों में। तीन बजे सुबह से ही सूर्य के उगने की प्रतीक्षा। सड़कों पर कोई झाड़ू लगा रहा है, कोई पानी मार रहा है। इस रास्ते से परवैतिन-व्रती गुजरने वाले हैं। जात-धर्म का कहीं कोई मोल नहीं। गरीब-गुरबों के अधनंगे बच्चे घाटों के किनारे जमा हो गए हैं। आज उन्हें कोई हिकारत से नहीं देख रहा था। दूसरे त्योहार भी होते हैं, ऐसे बिन बुलाए मेहमान आ गए तो तुरत झिड़की। पर, यहां तो आशीष के साथ सबके हाथों में प्रसाद रखा जा रहा है। अद्भुत व्रत छठ का। व्रती के आगे प्रसाद के लिए हाथ फैलाने वाले सबके सब एक रंग में। चाहे कीमती गर्म कपड़ों में लिपटा कोई हो या भूखा-अंधनंगा। व्रती के लिए सब एक समान। जो जैसे आया सबके हाथों में प्रसाद देना ही देना है। न कहीं मारपीट, न तू तू-मैं मैं। कौन-सी शक्ति है यह, जिसने सबको इतना अनुशासित बना दिया। मंदिर-मस्जिद के नाम पर दंगे-फसाद होते रहे हैं। पर, दो जगहों पर अनुशासन का अनूठा रूप देखा है मैंने। एक तो छठ व्रत के समय और दूसरा किसी पीर बाबा की मजार पर। हिंदू हो या मुसल...

रामायण क्या-क्या सिखाती है?

रामायण पौराणिक ग्रंथों में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है। रामायण को केवल एक कथा के रूप में देखना गलत है, यह केवल किसी अवतार या कालखंड की कथा नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का रास्ता बताने वाली सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक है। रामायण में सारे रिश्तों पर लिखा गया है, हर रिश्ते की आदर्श स्थितियां, किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार करें, विपरित परिस्थिति में कैसे व्यवहार करेंं, ऐसी सारी बातें हैं। जो आज हम अपने जीवन में अपनाकर उसे बेहतर बना सकते हैं। - दशरथ ने अपनी दाढ़ी में सफेद बाल देखकर तत्काल राम को युवराज घोषितकर उन्हें राजा बनाने की घोषणा भी कर दी। हम जीवन में अपनी परिस्थिति, क्षमता और भविष्य को देखकर निर्णय लें। कई लोग अपने पद से इतने मोह में रहते हैं कि क्षमता न होने पर भी उसे छोडऩा नहीं चाहते। - राजा बनने जा रहे राम ने वनवास भी सहर्ष स्वीकार किया। जीवन में जो भी मिले उसे नियति का निर्णय मानकर स्वीकार कर लें। विपरित परिस्थितियों के परे उनमें अपने विकास की संभावनाएं भी तलाशें। परिस्थितियों से घबराएं नहीं। - सीता और लक्ष्मण राम के साथ वनवास में भी रहे, जबकि उनका जाना जरूरी नहीं था। ये हमें...