सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कभी घी घना, कभी मुट्ठी भर चना

पिछले कुछ समय से मंदी की मार से पुरा विश्व त्रस्त है। भारत में भी इसकी तकलीफ महसूस की जा रही है। इसके कारन आत्महत्याएं भी हो रही है। कई परिवार उजड़ गए है। क्या यह मंदी इतनी बेबस और लाचार कर देने वाली है की मानव अपनी ही जन का दुश्मन बन जाए? की इस प्रकृति के साधारण जीवों से भी गया-गुजरा हो जाए? इस संसार में दुसरे प्राणियों का और कोई ऐसा उदाहरण नहीं मिलता जिसमें किसी जीव ने दुखी हो कर खुदकुशी कल ली हो- सिवाय मनुष्य के।
चावार्क का एक सूत्र है कि जब तक जिएँ सुख से जिएँ, इसके लिए चाहे ऋण लेकर घी पिएँ। इस नाशवान देह के मरने के बाद पुनर्जन्म किसने देखा। वह चावार्क भी यदि आज जिन्दा होते तो शायद वे भी इस मंदी की मार से बच नहीं पाते। शायद सोचते की काश मैं लोगों को कर्ज लेने के लिए नहीं उकसाता। कर्ज ले कर हसीं जिन्दगी जीने का ख्वाब ही अ़ब कई लोगों को अर्श से फर्श पर ले आया है। ऐसे में डिप्रेशन में आ जाना तो सामान्य बात है। परन्तु इसका समाधान आत्महत्या तो कदापि नहीं हो सकता। गीता में मोह के कारन अवसाद ग्रस्त अरुजुन को भगवन कृष्ण समझाते है कि जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित है अरु जिसकी मृत्यु हुई है उसका जन्म भी निश्चित है। अतः हे अर्नुं, तू अन्यसभी विचारों को त्याग कर अपनी समस्त शक्तियों को एकत्रित कर केवल युद्ध में प्रवृत हो। यह संसार भी तो एक युद्धभूमि ही है, जिसमे हमें पल-प्रतिपल अपनी स्वाभाविक कमजोरियों से लडाई लड़नी है। उन्हें हरा कर स्वयं आगे बढ़ना है।
मंदी के कुछ पोजिटिव आस्पेक्ट्स भी हो सकते है। यह हमें सोचने और समझने का अवसर देती है। यह हमें आत्म-चिंतन के योग्य बनती है। इसके फलस्वरूप हमारे अंदर एक विश्लेषक जाग्रत हो जाता है। हम समझने की चेष्टा करते है की चूक कहाँ हुई। और तब शुरू होती है एक नै और खुबसूरत इबारत लिखने की दास्ताँ। मंदी के दौर में ही आती है मच्योरिटी। अपनी मानसिक, शारीरिक, सामाजिक व संवेदनात्मक योग्यता को संयम व धेर्य की कसौटी पर परखने का दौर। यूँ तो मंदी वक्त के हर दौर में मौजूद रहती है। यह हर व्यक्ति के जीवन में यह कभी न कभी जरुर आती है। गरीब की जिंदगी में तो रोज ही मंदी रहती है। यह मानव विकास का अपरिहार्य पडाव है, कभी उठान और कभी ढलान। इसका प्रकट रूप भयावह है, लेकिन मृत्युग्मी नहीं। यह किसी एक व्यक्ति के बदले जब पुरे समूह के साथ घटित होता है तो और ज्यादा भयानक प्रतीत होती है। पर हमारा अतीत हमें ऐसे दौर में और अधिक दृढ़ता से जीना सिखाता है।
दुसरे विश्वयुद्ध के बाद अपना सब कुछ को चुके जापान की विकास यात्रा इसकी मिसाल है। देश के विभाजन के बाद अपना सब कुछ लुटा कर पाकिस्तान से आए भारतीय, युद्धग्रस्त देशों से आए शरणार्थी, दंगो से उबरे लोग-इन सब ने वक्त का जो दौर देखा है, उसके आगे तो यह मंदी कहीं नहीं ठहरती। जिस दृढ़ता और जीवत से इन लोगों ने अपने जीवन को जीरो से हीरो का जीवन बनाया, वह अनुकरणीय है। डिप्रेशन में आए युवाओं और मंदी के मरे उद्धमियों के लिए वे प्रेरणा के पुंज है। पैसे की धुंधली होती चमक के आगे अपने जीवन की चमक को भूलने की भूल कर रहे लोगों के लिए ऐसे अनेक उदाहरण संजीवनी है।
बचपन में यदा-कदा कीर्तनों में सुना करते थे की हारिये न हिम्मत बिसारिये न हरी नाम। या फ़िर सीताराम सीताराम सीताराम कही, जेहि विधि रखे राम तेहि विधि रही। ऐसे कीर्तन निश्चित रूप से आज की भागती और थकने वाली जिन्दगी ने ठंडी हवा के झोंके की तरह है, जो अशांत और आशंकित मन को नए उत्साह से आगे बढ़ने का हौसला देते है। परमात्मा की इस लीलामय दुनिया में मंदी और तेजी के उलट-पुलट खेल को देख कर किसी ने सच ही कहा है : कभी घी घना, कभी मुट्ठी भर चना और कभी वो भी मना।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अपने ईगो को रखें पीछे तो जिदंगी होगी आसान

आधुनिक युग में मैं(अहम) का चलन कुछ ज्यादा ही चरम पर है विशेषकर युवा पीढ़ी इस मैं पर ज्यादा ही विश्वास करने लगी है आज का युवा सोचता है कि जो कुछ है केवल वही है उससे अच्छा कोई नहीं आज आदमी का ईगो इतना सर चढ़कर बोलने लगा है कि कोई भी किसी को अपने से बेहतर देखना पसंद नहीं करता चाहे वह दोस्त हो, रिश्तेदार हो या कोई बिजनेस पार्टनर या फिर कोई भी अपना ही क्यों न हों। आज तेजी से टूटते हुऐ पारिवारिक रिश्तों का एक कारण अहम भवना भी है। एक बढ़ई बड़ी ही सुन्दर वस्तुएं बनाया करता था वे वस्तुएं इतनी सुन्दर लगती थी कि मानो स्वयं भगवान ने उन्हैं बनाया हो। एक दिन एक राजा ने बढ़ई को अपने पास बुलाकर पूछा कि तुम्हारी कला में तो जैसे कोई माया छुपी हुई है तुम इतनी सुन्दर चीजें कैसे बना लेते हो। तब बढ़ई बोला महाराज माया वाया कुछ नहीं बस एक छोटी सी बात है मैं जो भी बनाता हूं उसे बनाते समय अपने मैं यानि अहम को मिटा देता हूं अपने मन को शान्त रखता हूं उस चीज से होने वाले फयदे नुकसान और कमाई सब भूल जाता हूं इस काम से मिलने वाली प्रसिद्धि के बारे में भी नहीं सोचता मैं अपने आप को पूरी तरह से अपनी कला को समर्पित कर द...

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

छठ घाट और पीर की मजार का अनुशासन

अद्भुत दृश्य था। मुंह अंधेरे नहा-धोकर हजारों-लाखों की भीड़ नदी-तालाब-कुओं के पास इक_ी। ओह! कितनी बेसब्री थी उन आंखों में। तीन बजे सुबह से ही सूर्य के उगने की प्रतीक्षा। सड़कों पर कोई झाड़ू लगा रहा है, कोई पानी मार रहा है। इस रास्ते से परवैतिन-व्रती गुजरने वाले हैं। जात-धर्म का कहीं कोई मोल नहीं। गरीब-गुरबों के अधनंगे बच्चे घाटों के किनारे जमा हो गए हैं। आज उन्हें कोई हिकारत से नहीं देख रहा था। दूसरे त्योहार भी होते हैं, ऐसे बिन बुलाए मेहमान आ गए तो तुरत झिड़की। पर, यहां तो आशीष के साथ सबके हाथों में प्रसाद रखा जा रहा है। अद्भुत व्रत छठ का। व्रती के आगे प्रसाद के लिए हाथ फैलाने वाले सबके सब एक रंग में। चाहे कीमती गर्म कपड़ों में लिपटा कोई हो या भूखा-अंधनंगा। व्रती के लिए सब एक समान। जो जैसे आया सबके हाथों में प्रसाद देना ही देना है। न कहीं मारपीट, न तू तू-मैं मैं। कौन-सी शक्ति है यह, जिसने सबको इतना अनुशासित बना दिया। मंदिर-मस्जिद के नाम पर दंगे-फसाद होते रहे हैं। पर, दो जगहों पर अनुशासन का अनूठा रूप देखा है मैंने। एक तो छठ व्रत के समय और दूसरा किसी पीर बाबा की मजार पर। हिंदू हो या मुसल...