सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सॉरी बोलना सीखा तो क्षमा करना भी सीखें

कुछ ही दिन पहले मेरे दो साल के भतीजे ने सॉरी बोलना सीखा है। वह जब भी कोई खिलौना या खाने-पीने की चीजें फेंकता है तो किसी के टोकने से पहले ही दोनों हाथों से अपने कान पकड़कर सॉरी बोलता है। बहुत अच्छा लगता है उसे ऐसा करते देखकर। यह कहने का भी मन नहीं करता की तुमने सामान फेंका क्यों? उसके इस एक शब्द से चेहरे पर मुस्कराहट आ जाती है। पर कल जब मैं ऑफिस के लिए निकला तो इस शब्द की ऐसी दुर्गति देखी कि मन खिन्न हो उठा। हमारी बिल्डिंग में रहने वाली एक सफाई पसंद महिला एक अनजान व्यक्ति से झगड़ रही थी। वह शख्स बार-बार सॉरी बोल रहा था, पर हमारी पडोसन थीं कि कुछ भी सुनने को यही तैयार नहीं थी।
कुछ देर माजरा समझ में आया। वह शख्स किसी फ्लैट में कुरिएर देने जा रहा था और उस के जूतों में लगी मिटटी से सीढियाँ गन्दी हो गई थी। वह बार-बार सॉरी बोल रहा था, पर महिला झगडे पर उतारू थी। क्या उसको क्षमा करके दोबारा सीढियों कि सफाई नहीं कि जा सकती थी? मैं रस्ते भर सोचता रहा कि हमने सॉरी बोलना तो सीख लिया है, पर हमें क्षमा करना कब आएगा। अपनी गलती पर हम शर्मिंदा होते है और क्षमा मांगते है, पर जब किसी और की गलती होती है तो उसकी सॉरी हम तक क्यों नहीं पहुँच पाता।
बचपन में एक कहानी पढ़ी थी, हजरत मोहम्मद साहिब के बारे में। वे जब भी एक गली से गुजरते थे, तो वहां रहने वाली एक झगडालू महिला गालियाँ देती थी और उन पर कूड़ा फेंकती थी। मोहम्मद साहिब ने उसकी गालियों का कभी जवाब नहीं दिया। एक दिन जब वे उस गली से गुजरे तो महिला ने न गलियां दी और न उन पर कूड़ा फेंका। वह वापस लौटे, सीधे सीढियां चढ़कर उस महिला के घर पहुंचे। देखा वह बीमार है और उसकी मदद करने वाला कोई नहीं है। मोहम्मद साहिब ने उसकी तीमारदारी की। ठीक होने पर महिला ने दोनों हाथ जोड़कर उनसे अपने किए की माफ़ी मांगी। मोहम्मद साहिब ने कहा, मैंने तो तुम्हे कब का माफ़ कर दिया, पर तुम तक वह माफ़ी पहुँची अ़ब है। दरअसल किसी को क्षमा करने के लिए अपने दुःख, अपने अंहकार और अपने क्रोध पर काबू पाना बहुत जरुरी होता है। पिछले साल मुंबई में २६/११ को आतंकवादी हमला हुआ। बहुत लोगों ने अपने अपनों को खोया। एक आतंकवादी गिरफ्तार किया गया। कुछ दिनों बाद टीवी पर एक इंटरव्यू में सुना, एक व्यक्ति जिसने उस हमले में अपनी पत्नी को खोया था, अपने दो बच्चो के साथ यह कह रहा था की उन सबों ने उस आतंकवादी को क्षमा कर दिया था। अगर हम उसे क्षमा नहीं करेंगे तो हमेशा उसके बारे में सोचकर क्रोध आएगा और हमारा दुःख बढ़ जाएगा।
यह बात सुनने में जितनी आसान लगती है, असल में होती नहीं है। ऐसा करने और कहने के लिए बहुत संयम की जरुरत होती है। यह समझने की भी जरुरत होती है कि गलती करने वाला भी तब तक सहता है जब तक आप उसे क्षमा नहीं कर देते, चाहे वह आपसे माफ़ी मांगे या नहीं। शायद इसी भावना ने प्रियंका गाँधी को उनके पिता राजीव गाँधी कि हत्या कि साजिश में शामिल लिट्टे कि महिला आतंकवादी नलिनी से जेल में जाकर मिलने को प्रेरित किया हो। पर यह ताकत जुटाने में उन्हें १७ साल का लंबा वक्त लगा।
क्षमा मांग कर जहाँ हम ख़ुद का बोझ उतरते है, वहीँ किसी को क्षमा करके दोनों का मन निर्मल करते है। जब क्रोध ही नहीं रखा तो क्षमा करो अरु अच्छा सोचो। छोटी-छोटी बातों के लिए मन में बैर क्यों रखें? कई बार हमें पता होता है कि कब हमने किसी का दिल दुखाया है, पर हमारा अंहकार हमें क्षमा मांगने की हिम्मत नहीं देता। और जब कोई हमसे क्षमा मांगता है तब अचानक लगता है की न जाने हम कितने महान है जो यह हमसे क्षमा मांग रहा है। लेकिन ठंडे दिमाग से सोचने और अपने दिल में झाँकने पर पता चलता है कि आख़िर क्षमा करने वाले हम कौन?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

रामायण क्या-क्या सिखाती है?

रामायण पौराणिक ग्रंथों में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है। रामायण को केवल एक कथा के रूप में देखना गलत है, यह केवल किसी अवतार या कालखंड की कथा नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का रास्ता बताने वाली सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक है। रामायण में सारे रिश्तों पर लिखा गया है, हर रिश्ते की आदर्श स्थितियां, किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार करें, विपरित परिस्थिति में कैसे व्यवहार करेंं, ऐसी सारी बातें हैं। जो आज हम अपने जीवन में अपनाकर उसे बेहतर बना सकते हैं। - दशरथ ने अपनी दाढ़ी में सफेद बाल देखकर तत्काल राम को युवराज घोषितकर उन्हें राजा बनाने की घोषणा भी कर दी। हम जीवन में अपनी परिस्थिति, क्षमता और भविष्य को देखकर निर्णय लें। कई लोग अपने पद से इतने मोह में रहते हैं कि क्षमता न होने पर भी उसे छोडऩा नहीं चाहते। - राजा बनने जा रहे राम ने वनवास भी सहर्ष स्वीकार किया। जीवन में जो भी मिले उसे नियति का निर्णय मानकर स्वीकार कर लें। विपरित परिस्थितियों के परे उनमें अपने विकास की संभावनाएं भी तलाशें। परिस्थितियों से घबराएं नहीं। - सीता और लक्ष्मण राम के साथ वनवास में भी रहे, जबकि उनका जाना जरूरी नहीं था। ये हमें...

दुख अपने और पराए की पहचान कराता है

दुख कहां से आता है? यह कोई नहीं बता सकता, क्योंकि दुख आने के असंख्य कारण है। दुख..., दर्द..., परेशानियां..., समस्याएं..., प्रॉब्लम्स इन शब्दों से आज कोई अछूता नहीं है। यह भी सच्चाई है कि सुख को जाने से रोका नहीं जा सकता और दुख को आने से। हर धर्म में सुख-दुख जीवन का मूल आधार बताए गए हैं। ये एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। सुख-दुख के संबंध में गोस्वामी तुलसीदास ने कहा है 'धीरज, धर्म, मित्र, अरु नारी, आपतकाल परखिए चारी।' यानी संकट के समय ही धीरज, धर्म, मित्र और नारी की परीक्षा होती है। सुख में तो सभी साथ देते हैं। सच्चा मित्र वही है जो अपने मित्र के दुख को देखकर दुखी होता है तथा उसके दुख दूर करने का हर तरह से प्रयास करता है। उसे हर तरह का सहयोग करता है। उसके अवगुणों को छिपाकर गुणों का बखान करता है। कवि दुष्यंत कुमार ने एक कविता में कहा है- दुख को बहुत सहेज कर रखना पडा हमें, सुख तो किसी कपूर की टिकिया सा उड़ गया। अर्थात् सुख कपूर की तरह है जो आग लगते ही तेजी से भभक कर जल उठता है और फिर बुझ जाता है। हालांकि उसकी स्मृति लंबे समय तक बनी रहती है। देखा जाए तो दुख ही हमारे जीवन का सर्वश्रे...