सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दाल खाने के चक्कर में

ठाकुर साहब का दामाद आया है। घर की मुर्गी बहुत खुश है। उसकी जान बच गई। सास दामाद को दाल बना कर खिलाएगी। इज्जत का सवाल है। दामाद की खातिरदारी अच्छी होनी चाहिए ताकि उसे लगे की ससुराल में उसका पुरा सम्मान होता है। जिन संपन्न घरानों में यह कहावत आम तौर पर कही जाती थी - घर की मुर्गी दाल बराबर, आज उन घरानों में इस कहावत का इस्तेमाल वर्जित है - दाल की बेइज्जती होती है। दामाद जब अपने घर लौटा तो महीने भर अपनी ससुराल के गुण गता रहा, 'मैं जितने दिन रहा, सास जी ने रोज दोनों टाइम दाल बना कर खिलाई। नाश्ते में भी दालमोठ जरुर होती थी।'
एक मध्यवर्गीय परिवार में रिश्ते की बात चल रही है। लड़के वाले इस बात पर जोड़ दे रहे है की बारातियों की खातिरदारी अच्छी होनी चाहिए। खाने में दाल जरुर होनी चाहिए। जब लड़के के पिता ने यह बात तीसरी बार कही तो लड़की का पिता चुप न रह सका, 'समधी जी, हम अपनी और से कोई कसर नहीं रखेंगे। लेकिन एक बात आपको तय करनी है, आपको दहेज़ चाहिए या दाल?'
मेरे जैसे लोग, जिन्हें मुफ्त की पार्टियों में जाने का अच्छा अनुभव है, जानते है की बुफे में सबसे लम्बी लाइन चिकन के डोंगे के आगे लगती है। पञ्च के बाद छठे आदमी के लिए एक टुकड़ा भी नहीं बचता। अ़ब यही हाल दाल का होने वाला है। सेठ जी के घर में खाना बनाने वाली महाराजिन दाल भिगो रही थी। उसने देखा किसी का ध्यान नहीं है तो चुपके से दाल का कुछ दाना उठा कर अपनी चुन्नी में बाँध लिया। लेकिन सेठानी की नज़र से यह बात छिपी न रही। सेठ लोग ऐसे ही सेठ नहीं बन जाते। चोरी पकड़ी गई तो नौकरानी गिरगिराने लगी, ' मेरा बेटा बहुत छोटा है। बार-बार पूछता है, दाल कैसी होती है? सोचा ले जाकर ये दाने दिखा दूंगी। खा नहीं सकता, पर देख तो ले।' सेठानी दयालु थी, बोलीं, 'ठीक है। आज तो छोड़ देती हूँ। अगली बार ऐसा नहीं होना चाहिए।
एक समय, एक कहावत बनाई गई थी - भूखे भजन न होय गोपाला। उसके जवाब में कहा गया - दाल रोटी खाओ, प्रभु के गुण गाओ।' भूखे भजन न होय गोपाला' वाली कहावत आज भी इस्तेमाल की जाती है। लेकिन कोई 'दाल रोटी खाओ, प्रभु के गुण गाओ' नहीं कहता। भक्त लोग भड़क जाते है।
सुबह -सुबह भाभी बोली, ' दाल ख़त्म हो गई है।' मैं तब तक नहाया नहीं था। रात को जो कपड़े पहन कर सोया था, वही लिपटे हुए कपड़े पहन कर किरणे की दुकान पर चला गया। अरहर की दाल की ओर की इशारा करके पूछा, ' ये क्या भाव है?' दुकानदार ने मेरे कपड़ो पर नजर डाली ओर बोला,' बोहनी के वक्त मुड मत ख़राब कर। जो लेना है उसका भाव पूछो।' फ़िर वह अपने नौकर पर चिल्लाया, ' कितनी बार बोला, दाल यहाँ एकदम सामने मत रख। लोग बेकार में भाव पूछ कर टाइम ख़राब करते है।'
समय बदलता है। हालात बदलते है। भाषा भी बदलती है। साधारण स्थिति का दामाद, अपनी साधारण स्थिति के ससुराल में पहुँचा। सास ने पूछा, ' कुंवर जी क्या खाओगे?' दामाद बोला,' दाल।' सास ने पूछा, 'दाल?' 'हाँ, कोई भी दाल!' तब साली से नहीं रहा गया, ' जीजाजी, जरा आइने में शक्ल देख ली होती - ये मुंह ओर कोई भी दाल!' आजकल मूंग भी मसूर से कम महत्वपूर्ण नहीं है। जो कहावत कभी चतुराई का प्रतीक हुआ करती थी, आजकल वह समाज में आपके स्टेटस का प्रतीक बन गई है। पहले लोग कहते थे - तुम डाल-डाल , हम पात-पात। आजकल कहते है - तुम दाल-दाल , हम घास-पात।
आज हर गरीब के घर में यह यक्ष प्रश्न गूंज रहा है - दाल कैसी होती है? मजदुर की बीवी ने बेटे के सामने एल्यूमिनियम की टूटी-फूटी थाली रख दी। बेटे ने रोटी का एक कौर तोड़ कर मुंह में डाला और पूछा, ' अम्मा यह दाल क्या होती है?' माँ ने तुंरत टोकते हुए बोली, ' बेटा धीरे बोल। कहीं बाजार सुन न ले। वरना वह जन जाएगा की हम लोग एक वक्त रोटी खा लेते है।'

टिप्पणियाँ

  1. लेख पढ़ कर हंसी छूट गई..दाल ने यह सम्मान ना जाने कितने बरसों तक तपस्या कर पाया है। भगवान करे दालों के दिन सुधरे वैसे सभी के सुधरें।
    :)

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

Aap sabhi bhaiyo & bahno se anurodh hai ki aap sabhi uchit comment de............

jisse main apne blog ko aap sabo ke samne aur acchi tarah se prastut kar saku......

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

रामायण क्या-क्या सिखाती है?

रामायण पौराणिक ग्रंथों में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है। रामायण को केवल एक कथा के रूप में देखना गलत है, यह केवल किसी अवतार या कालखंड की कथा नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का रास्ता बताने वाली सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक है। रामायण में सारे रिश्तों पर लिखा गया है, हर रिश्ते की आदर्श स्थितियां, किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार करें, विपरित परिस्थिति में कैसे व्यवहार करेंं, ऐसी सारी बातें हैं। जो आज हम अपने जीवन में अपनाकर उसे बेहतर बना सकते हैं। - दशरथ ने अपनी दाढ़ी में सफेद बाल देखकर तत्काल राम को युवराज घोषितकर उन्हें राजा बनाने की घोषणा भी कर दी। हम जीवन में अपनी परिस्थिति, क्षमता और भविष्य को देखकर निर्णय लें। कई लोग अपने पद से इतने मोह में रहते हैं कि क्षमता न होने पर भी उसे छोडऩा नहीं चाहते। - राजा बनने जा रहे राम ने वनवास भी सहर्ष स्वीकार किया। जीवन में जो भी मिले उसे नियति का निर्णय मानकर स्वीकार कर लें। विपरित परिस्थितियों के परे उनमें अपने विकास की संभावनाएं भी तलाशें। परिस्थितियों से घबराएं नहीं। - सीता और लक्ष्मण राम के साथ वनवास में भी रहे, जबकि उनका जाना जरूरी नहीं था। ये हमें...

वो कागज़ की कश्ती

ये दौलत भी ले लो , ये शोहरत भी ले लो भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन वो कागज़ की कश्ती , वो बारिश का पानी   स्वर्गीय श्री सुदर्शन फाकिर साहब की लिखी इस गजल ने बहुत प्रसिद्धि पाई,हर व्यक्ति चाहे वह गाता हो या न गाता हो, इस ग़ज़ल को उसने जरुर गुनगुनाया,मन ही मन इन पंक्तियों को कई बार दोहराया. जानते हैं क्यु?क्युकी यह ग़ज़ल जितनी सुंदर गई गई हैं,सुरों से सजाई गाई गई हैं,उससे भी अधिक सुंदर इसे लिखा गया हैं, इसके एक एक शब्द में हर दिल में बसने वाली न जाने कितनी ही बातो ,इच्छाओ को कहा गया हैं।   हम में से शायद ही कोई होगा जिसे यह ग़ज़ल पसंद नही आई इसकी पंक्तिया सुनकर उनके साथ गाने और फ़िर कही खो जाने का मन नही हुआ होगा,या वह बचपनs की यादो में खोया नही होगा। बचपन!मनुष्य जीवन की सर्वाधिक सुंदर,कालावधि.बचपन कितना निश्छल जैसे किसी सरिता का दर्पण जैसा साफ पानी,कितना निस्वार्थ जैसे वृक्षो,पुष्पों,और तारों का निस्वार्थ भाव समाया हो, बचपन इतना अधिक निष्पाप,कि इस निष्पापता की कोई तुलना कोई समानता कहने के लिए, मेरे पास शब्द ही नही हैं। ...