सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

“मां” अब भी रोती है

‘मां तब भी रोती थी, जब बेटा खाना नहीं खाता था और मां अब भी रोती है जब बेटा खाना नहीं देता….. कुछ दिनों पहले मेरे एक मित्र ने मुझे यह पंक्तियां एसएमएस के माध्यम से भेजीं. मांएं होती ही ऐसी हैं वह हमेशा बस देना और देना जानती हैं….और हम भूलना.
मुझे मेरे एक साथी द्वारा सुनाई गई एक कहानी याद आ गई. ‘एक बार एक विधवा मां अपने बेटे को पढ़ा-लिखाकर नौकरी के लिए बाहर भेज देती है. मां अपना पूरा जीवन बेटे के चेहरे को देखकर काट रही होती है. बेटा सैटल हो जाता है और शहर में ही किसी अन्य लड़की के साथ लिवइन रिलेशन में रहने लगता है. इसी बीच अचानक लड़के को मां का फोन आता है कि वह शहर आने वाली हैं, क्योंकि वह अपने बेटे को देखना चाहती हैं. बेटा कशमकश में है कुछ सोच नहीं पाता कि मां को क्या कहे. खैर मां शहर पहुंच जाती है तो देखती है कि बेटे के साथ एक सुकन्या भी है. बाद में लड़की इधर-उधर होती है तो मां बेटे से लड़की के बारे में पूछती है. इस पर लड़का कहता है कि ‘मां शहर में कमरे मिलना काफी मुश्किल है और मंहगाई भी है. मैं इस कमरे में इस पलंग पर सोता हूं और यह लड़की दूसरे पलंग पर सोती है. लड़का दूसरे पलंग की ओर इशारा करते हुए कहता है. खैर कुछ दिनों बाद मां गांव वापिस लौट जाती है. एक दिन अचानक लड़की लड़के से पूछती है कि मेरी चांदी की प्लेट कहीं दिखाई नहीं दे रही. जब तुम्हारी मां आई थी तो यहीं थी, जब से तुम्हारी मां गई है, तभी से प्लेट भी गायब है. अब प्लेट के चोरी होने की बात लड़का अपनी मां से पूछने में झिझक रहा था. खैर लड़की का दबाव बढ़ते देख उसने मां को फोन किया और कहा ‘मां तुम कैसी हो, खैर मुझे यह पूछना तो नहीं चाहिए, लेकिन प्रिया कह रही थी कि उसकी चांदी की प्लेट नहीं दिख रही है. तुमने प्लेट देखी है क्या? इस पर मां ने जवाब दिया ‘बेटा…..अगर वह लड़की अपने पलंग पर सो रही होती तो उसे अपनी चांदी की प्लेट पलंग के पास रखी मिल जाती……
खैर आज के युग में हमारी सोच मैं, मेरा परिवार, मेरी पत्नी और बच्चे तक सिमट कर रह गई है. ऐसे में हमारे पैरेंट्स कब उस दायरे से बाहर निकल जाते हैं या हम निकाल देते हैं हमें खुद भी अहसास नहीं होता. अहसास होता है, जब ईंट-पत्थर के कमरे में हम बुखार से तप रहे होते हैं और हमें मां के हाथों की थपकी की कम खलती है. कुछ दिनों पहले महिला हेल्प लाइन में एक मामला देखने को मिला. यहां पर जंग दो भाईयों और उनकी पत्नियों के बीच थी. लड़ाई का मेन मुद्दा था यह था कि मां किसके साथ रहेगी. महिला हेल्प लाइन में एक दीवार का सहारा लेकर एक बूढ़ी महिला पैर सिकोड़ कर बैठी हुई थी. दोनों बेटे और बहुरानियां आपस में उलझे पड़े थे. दोनों में से कोई भी अपनी मां को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं था. खैर बाद में मामले में किसी तरह समझौता हो गया, लेकिन मैं उस बुजुर्ग महिला की पीड़ा की बात कहना चाहती हूं. जिसने अपनी पूरी जिंदगी अपने पति और बच्चों की सेवा में गुजार दिया…..अपने दोनों बच्चों से मिले इस तिरस्कार से उस बूढ़ी मां के मन पर क्या बीतती होगी? नैतिकता, मानवता जैसे मूल्य खोते चले जा रहे हैं. मेरे एक परिचित हैं जिनके घर मेरा अक्सर आना-जाना होता है. एक बार उनके घर गई तो देखा कि परिचित की मां अपनी सास को बुरी तरह गरिया रही थी, सास फर्श पर पड़ी थी. इतने बड़े घर में युवक की दादी के लिए एक कोना नहीं था, उसे सीढिय़ों के नीचे बने स्पेस में एक पर्दा डालकर बस पसरने भर की जगह दी गई थी. कुछ दिनों पहले युवक की दादी का देहांत हो गया और युवक सहित उसकी मां और पूरे परिवार ने जमकर टेसूए बहाए. परिचित की मां को इस बात का अफसोस नहीं था कि उनकी मां समान सास चली गईं, बल्कि इस बात का अफसोस था कि बुढिय़ा के जाने से पूरे साल के व्रत-त्योहार नहीं मना पाएंगी….. खैर किसी को कितना कोसा जाए, अब तो यह घर-घर की बात हो गई है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

छठ घाट और पीर की मजार का अनुशासन

अद्भुत दृश्य था। मुंह अंधेरे नहा-धोकर हजारों-लाखों की भीड़ नदी-तालाब-कुओं के पास इक_ी। ओह! कितनी बेसब्री थी उन आंखों में। तीन बजे सुबह से ही सूर्य के उगने की प्रतीक्षा। सड़कों पर कोई झाड़ू लगा रहा है, कोई पानी मार रहा है। इस रास्ते से परवैतिन-व्रती गुजरने वाले हैं। जात-धर्म का कहीं कोई मोल नहीं। गरीब-गुरबों के अधनंगे बच्चे घाटों के किनारे जमा हो गए हैं। आज उन्हें कोई हिकारत से नहीं देख रहा था। दूसरे त्योहार भी होते हैं, ऐसे बिन बुलाए मेहमान आ गए तो तुरत झिड़की। पर, यहां तो आशीष के साथ सबके हाथों में प्रसाद रखा जा रहा है। अद्भुत व्रत छठ का। व्रती के आगे प्रसाद के लिए हाथ फैलाने वाले सबके सब एक रंग में। चाहे कीमती गर्म कपड़ों में लिपटा कोई हो या भूखा-अंधनंगा। व्रती के लिए सब एक समान। जो जैसे आया सबके हाथों में प्रसाद देना ही देना है। न कहीं मारपीट, न तू तू-मैं मैं। कौन-सी शक्ति है यह, जिसने सबको इतना अनुशासित बना दिया। मंदिर-मस्जिद के नाम पर दंगे-फसाद होते रहे हैं। पर, दो जगहों पर अनुशासन का अनूठा रूप देखा है मैंने। एक तो छठ व्रत के समय और दूसरा किसी पीर बाबा की मजार पर। हिंदू हो या मुसल...

रामायण क्या-क्या सिखाती है?

रामायण पौराणिक ग्रंथों में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है। रामायण को केवल एक कथा के रूप में देखना गलत है, यह केवल किसी अवतार या कालखंड की कथा नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का रास्ता बताने वाली सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक है। रामायण में सारे रिश्तों पर लिखा गया है, हर रिश्ते की आदर्श स्थितियां, किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार करें, विपरित परिस्थिति में कैसे व्यवहार करेंं, ऐसी सारी बातें हैं। जो आज हम अपने जीवन में अपनाकर उसे बेहतर बना सकते हैं। - दशरथ ने अपनी दाढ़ी में सफेद बाल देखकर तत्काल राम को युवराज घोषितकर उन्हें राजा बनाने की घोषणा भी कर दी। हम जीवन में अपनी परिस्थिति, क्षमता और भविष्य को देखकर निर्णय लें। कई लोग अपने पद से इतने मोह में रहते हैं कि क्षमता न होने पर भी उसे छोडऩा नहीं चाहते। - राजा बनने जा रहे राम ने वनवास भी सहर्ष स्वीकार किया। जीवन में जो भी मिले उसे नियति का निर्णय मानकर स्वीकार कर लें। विपरित परिस्थितियों के परे उनमें अपने विकास की संभावनाएं भी तलाशें। परिस्थितियों से घबराएं नहीं। - सीता और लक्ष्मण राम के साथ वनवास में भी रहे, जबकि उनका जाना जरूरी नहीं था। ये हमें...