सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमीर बनने के अचूक नुस्खे

सभी पूछते हैं आप का हाल कैसा है, यदि आपके पास पैसा है ! आज के आर्थिक युग में प्रत्येक व्यक्ति पैसे के पीछे भाग रहा है ! पैसे के बिंना इस संसार में कुछ भी नहीं है ! बाप बडा न भईया – भईया सबसे बडा रूपईया ! आज लोग पैसा कमाने के लिए क्या-क्या नहीं करते ? धन कमाने के लिए लोग न दिन देखते हैं न रात ! धन के लिए लोग अपनों का खून बहाने से भी नहीं हिचकिचाते ! बिना परिश्रम के जल्द धन बटोर लेने की भावना ने लोगों का खून सफेद कर दिया है ! धन प्राप्ति की अन्धी चाह में लोग रिश्तों को भी भूल चुके हैं !
यदि आप धनी बनना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी आदतों और कमजोरियों को बारीकी से पहचानना होगा ! आपको यह देखना होगा कि आपकी ऐसी कौन सी आदतें हैं जो आपकी उन्नति की राह में रोडा बन रही हैं ! आपकी ऐसी कौन सी कमज़ोरियां हैं जिनको दूर करके आप और अमीर बन सकते हैं ! यदि आप उद्यम किये बिना परिस्थितियों व दूसरे लोगों पर आरोप लगाते रहेंगें तो आप कभी भी आगे नहीं बढ सकेंगें ! आपको अपनी राह स्वयं ही बनानी होगी ! आपको परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाना सीखना होगा ! जब आप परिस्थितियों पर विजय पाना शुरू कर देगें तो आप पायेंगे कि आपने सफलता की पहली सीढी पार कर ली !
यदि आप अपनी गिनती भी धनी लोगों में करवाना चाहते हैं तो अपने समय की कीमत वसूल करना सीखिए ! क्योंकि समय आप को माला-माल कर सकता है ! दुनिया में अनेक लोगों ने समय का सही उपयोग करके करोडों कमाए हैं ! कई लोग धनकुबेर बन गए ! तो आप क्यों नही बन सकते ? समय को बचाना होगा ! समय की कीमत को पहचानना होगा ! अतः कालजयी बनिए !
धन-कुबेर बनने के लिए हमेशा याद रखिए कि आज का काम कल पर मत छोडें ! आज का काम आपको आज ही निपटाना होगा ! क्योंकि कल तो आपको आने वाले कल का काम भी करना पडेगा फिर आप बीते हुए कल का काम कब करेंगें ? यह प्रकृति का ध्रुव सत्य है कि समय को पीछे से नहीं पकडा जा सकता ! सिर्फ सोचते रहने से कुछ भी प्राप्त नहीं होता ! आज का काम फिर कर लेंगें कहकर मत टालिये ! इस बात को हमेशा याद रखिए कि जो कार्य आप कल करना चाहते हैं उसमें से बहुत सा काम कभी हो ही नहीं पाता ! काम को हमेशा समाप्त करना ही सबसे अच्छा तरीका है ! प्रत्येक दिन मूल्यवान होता है ! आज का दिन फिर कभी नहीं आयगा ! कल नाम तो काल का है ! कोई भी आदमी इतना अमीर नहीं होता कि वो अपने बीते हुए दिन खरीद सके !
आपने थ्री-इडियट पिक्चर तो देखी होगी ! उससे कुछ सीख लीजिए और जहां तक सम्भव हो अपनी रूचि का काम कीजिए ! जब आप अपनी रूचि का काम करेंगें तो आप अधिक सफल होंगे ! क्योंकि उस काम को आप पूरे मन से करगें ! आप को उस काम का ज़नून होगा ! आप हर समय अपने काम के बारे में, उसको चोटी पर ले जाने के बारे में तथा उस काम से अधिक से अधिक लाभ कमाने के बारे में सोचेगें ! जब आप पूरे उत्साह्, धैर्य, लगन व निष्ठा से कोई भी काम करेंगें तो आप अवश्य सफल होंगे और आपको अमीर बनने से कोई रोक नहीं सकता !
एक बात और यदि आप चाहते हैं कि कोई काम अच्छी तरह से हो तो उसे खुद करें ! बेकार न बैठें ! छोटा या बडा कोई न कोई काम करते रहें ! क्योंकि काम न करने से कभी काम पूरा नहीं होगा ! लोग कहते हैं – अरे, इसका क्या है ? यह काम तो मैं आधे घंटे में ही कर लूंगा ! अभी क्या जल्दी है ! परंतु याद रखिए वो काम आधे घंटे में तब समाप्त होगा जब आप उसे शुरू करेंगें ! समय की गिनती काम आरम्भ होने के बाद ही शुरू होगी ! योजनाबद्ध तरीके से कार्य कीजिए व तुरंत कीजिए ! सही समय में, सही दिशा में हर क्षण क्रियाशील रहिए सफलता आपके कदम चूमेगी !
हां, अधिक सफल होने के लिए आपको अपने लक्ष्य पर निगाह रखनी होगी ! आपको एक लक्ष्य निर्धारित करना होगा ! फिर पूरे मन से अपने आप को इसके लिए समर्पित करना देना होगा !
अधिक धन कमाने के लिए अधिक से अधिक लोगों के साथ सम्पर्क बनाएं ! हमेशा रोचक लगने वाले व्यक्ति का रहस्य यह है कि वह हमेशा दूसरों में रूचि लेता है ! किसी का दिल मत दुखाईये सच बोलिए ! सच बोलने का अहंकार नही साहस होना चाहिये ! सच बोलने का सबसे बडा फायदा यह है कि सच बोलने के बाद हमें यह याद नही रखना पडता कि हमने पहले क्या कहा था ! हमेशा सही काम कीजिए ! मेरा विशवास है कि ऐसा करने से दुनिया की बेहिसाब दौलत आपके कदम चूमने को तरसेगी और आपका नाम बहुत जल्द शहर के गिने-चुने धनी व्यक्तियों में गिना जाने लगेगा !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

रामायण क्या-क्या सिखाती है?

रामायण पौराणिक ग्रंथों में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है। रामायण को केवल एक कथा के रूप में देखना गलत है, यह केवल किसी अवतार या कालखंड की कथा नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का रास्ता बताने वाली सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक है। रामायण में सारे रिश्तों पर लिखा गया है, हर रिश्ते की आदर्श स्थितियां, किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार करें, विपरित परिस्थिति में कैसे व्यवहार करेंं, ऐसी सारी बातें हैं। जो आज हम अपने जीवन में अपनाकर उसे बेहतर बना सकते हैं। - दशरथ ने अपनी दाढ़ी में सफेद बाल देखकर तत्काल राम को युवराज घोषितकर उन्हें राजा बनाने की घोषणा भी कर दी। हम जीवन में अपनी परिस्थिति, क्षमता और भविष्य को देखकर निर्णय लें। कई लोग अपने पद से इतने मोह में रहते हैं कि क्षमता न होने पर भी उसे छोडऩा नहीं चाहते। - राजा बनने जा रहे राम ने वनवास भी सहर्ष स्वीकार किया। जीवन में जो भी मिले उसे नियति का निर्णय मानकर स्वीकार कर लें। विपरित परिस्थितियों के परे उनमें अपने विकास की संभावनाएं भी तलाशें। परिस्थितियों से घबराएं नहीं। - सीता और लक्ष्मण राम के साथ वनवास में भी रहे, जबकि उनका जाना जरूरी नहीं था। ये हमें...

वो कागज़ की कश्ती

ये दौलत भी ले लो , ये शोहरत भी ले लो भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन वो कागज़ की कश्ती , वो बारिश का पानी   स्वर्गीय श्री सुदर्शन फाकिर साहब की लिखी इस गजल ने बहुत प्रसिद्धि पाई,हर व्यक्ति चाहे वह गाता हो या न गाता हो, इस ग़ज़ल को उसने जरुर गुनगुनाया,मन ही मन इन पंक्तियों को कई बार दोहराया. जानते हैं क्यु?क्युकी यह ग़ज़ल जितनी सुंदर गई गई हैं,सुरों से सजाई गाई गई हैं,उससे भी अधिक सुंदर इसे लिखा गया हैं, इसके एक एक शब्द में हर दिल में बसने वाली न जाने कितनी ही बातो ,इच्छाओ को कहा गया हैं।   हम में से शायद ही कोई होगा जिसे यह ग़ज़ल पसंद नही आई इसकी पंक्तिया सुनकर उनके साथ गाने और फ़िर कही खो जाने का मन नही हुआ होगा,या वह बचपनs की यादो में खोया नही होगा। बचपन!मनुष्य जीवन की सर्वाधिक सुंदर,कालावधि.बचपन कितना निश्छल जैसे किसी सरिता का दर्पण जैसा साफ पानी,कितना निस्वार्थ जैसे वृक्षो,पुष्पों,और तारों का निस्वार्थ भाव समाया हो, बचपन इतना अधिक निष्पाप,कि इस निष्पापता की कोई तुलना कोई समानता कहने के लिए, मेरे पास शब्द ही नही हैं। ...