सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जीवन एक बाज़ी के समान है

एक अंग्रेज पादरी का कथन है–‘‘जीवन एक बाज़ी के समान है। हार जीत तो हमारे हाथ में नहीं है, पर बाज़ी का खेलना हमारे हाथ में है।’’ और इसी के साथ यह भी सच है कि हार-जीत का रहस्य बाज़ी के खेल में छिपा है। हम जैसा खेल खेलेंगे, परिणाम भी हमें वैसा ही मिलेगा–यह मानी हुई बात है। लेकिन होता यह है कि खेल के दौरान हम इस रहस्य को भूलकर, अहंकार के वशीभूत हो जाते हैं। हम सोचते हैं कि हमें तो जीत मिलेगी ही। हमको कौन रोक सकता है। लेकिन इस बात के अनेक उदाहरण हैं कि चाहे कोई खेल हो, स्पर्धा हो, मंजिल हो या लक्ष्य हो–जिसके मन में उसकी प्राप्ति के प्रति अहंकार आ गया–उसकी हार अवश्यम्भावी है। बड़े-बड़े सूरमाओं और ज्ञानियों का अहंकार टूटा है और उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा है। इसलिए जीवन में जो जीतना चाहता है उसे उन तमाम कमियों और बुराइयों को दूर करना अनिवार्य होता है, जो हमारे मार्ग को प्रशस्त बनाने में बाधक बनती हैं।

वास्तव में जीवन के हर कदम पर हमसे कुछ अपेक्षाएं होती हैं। ये अपेक्षाएं ही हमारे जीवन-पथ को सुगम और सरल बनाती हैं’’ और हम इन्हीं के आधार पर जीत या विजय हासिल करते हैं। जीवन-पथ पर अग्रसर होने से पूर्व यह बहुत आवश्यक है कि आपके जीवन का लक्ष्य स्पष्ट हो। एक विद्वान का कहना है कि ‘‘जीवन-पथ पर आपका लक्ष्य, आपका सर्वश्रेष्ठ सिद्धान्त होना चाहिए। जीवन में उसकी सत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए। ऐसा होने पर ही आपकी शक्ति बढ़ सकेगी और परिणामतः आपके जीवन की गाड़ी आगे बढ़ती जाएगी। जो व्यक्ति अपना लक्ष्य निश्चित कर लेता है और उसके लिए सदा प्रयत्नशील रहता है, तो उसमें एक ऐसी शक्ति पैदा हो जाती है जिसे हम रचनात्मक, क्रियात्मक अथवा निर्माणात्मक सृजन शक्ति कह सकते हैं। ऐसी शक्ति वाला व्यक्ति ही कर्मठ कहलाता है। लेकिन उसके सामने उसका स्पष्ट लक्ष्य होना चाहिए। क्योंकि जब तक वह व्यक्ति एकनिष्ठ होकर अपने मन को किसी एक ही बिन्दु पर एकाग्र नहीं करता, तब तक उन्नति के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता।’’

जीवन-संघर्ष में जीत उसी की होती है जो एकाग्र-मन में काम करता है। कारण यह है कि सृजन के लिए एकाग्र-मन का होना आवश्यक है। यदि मन में भय, शंका आदि ने घर किया हुआ है तो एकाग्रता ठीक से नहीं हो सकती। इसलिए भय, चिंता या शंका आदि को तुरंत मन से निकाल फेंकना चाहिए। तभी आप संतुलित मन से काम कर सकेंगे और तभी एकाग्रता भी संभव होगी।
आज अनेक युवक ‘शार्टकट’ अपनाकर सफलता प्राप्त करना चाहते हैं। वे जीवन की हर बाज़ी फटाफट जीतना चाहते हैं। पर उन्हें अंत में असफलता ही मिलती है। इसका कारण है उनका उतावलापन या जल्दबाजी। जो लोग आधी अधूरी शिक्षा के बल पर जीतना या सफल होना चाहते हैं-उन्हें अंत में निराशा ही हाथ लगती है। इसलिए धैर्य में काम करें। उचित शिक्षा लें और कदम-कदम आगे बढ़ें।

जीवन संघर्ष में जीतने और सफल होने के यही मूलमंत्र हैं। आप भी उन लोगों की तरह जीवन-पथ पर बढ़िये, जो प्रगति के पथ पर सदा बढ़ते रहे और कभी राह में रुके नहीं। वे ही जीते हैं, उन्हें ही सफलता मिली है। आपकी भी जीत होगी, आप भी सफल होंगे। अपना आत्मविश्वास बनाए रखिए। आपका आत्मविश्वास जैसे-जैसे जागृत होगा, जीत की मंजिल वैसे-वैसे प्रशस्त होगी और आप जीतेंगे। यह विश्वास सदा मन में बनाकर रखिए। अपनी शक्तियों को पहचानिए। उनको जागृत कीजिए। जीत आपकी होगी।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Aap sabhi bhaiyo & bahno se anurodh hai ki aap sabhi uchit comment de............

jisse main apne blog ko aap sabo ke samne aur acchi tarah se prastut kar saku......

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

छठ घाट और पीर की मजार का अनुशासन

अद्भुत दृश्य था। मुंह अंधेरे नहा-धोकर हजारों-लाखों की भीड़ नदी-तालाब-कुओं के पास इक_ी। ओह! कितनी बेसब्री थी उन आंखों में। तीन बजे सुबह से ही सूर्य के उगने की प्रतीक्षा। सड़कों पर कोई झाड़ू लगा रहा है, कोई पानी मार रहा है। इस रास्ते से परवैतिन-व्रती गुजरने वाले हैं। जात-धर्म का कहीं कोई मोल नहीं। गरीब-गुरबों के अधनंगे बच्चे घाटों के किनारे जमा हो गए हैं। आज उन्हें कोई हिकारत से नहीं देख रहा था। दूसरे त्योहार भी होते हैं, ऐसे बिन बुलाए मेहमान आ गए तो तुरत झिड़की। पर, यहां तो आशीष के साथ सबके हाथों में प्रसाद रखा जा रहा है। अद्भुत व्रत छठ का। व्रती के आगे प्रसाद के लिए हाथ फैलाने वाले सबके सब एक रंग में। चाहे कीमती गर्म कपड़ों में लिपटा कोई हो या भूखा-अंधनंगा। व्रती के लिए सब एक समान। जो जैसे आया सबके हाथों में प्रसाद देना ही देना है। न कहीं मारपीट, न तू तू-मैं मैं। कौन-सी शक्ति है यह, जिसने सबको इतना अनुशासित बना दिया। मंदिर-मस्जिद के नाम पर दंगे-फसाद होते रहे हैं। पर, दो जगहों पर अनुशासन का अनूठा रूप देखा है मैंने। एक तो छठ व्रत के समय और दूसरा किसी पीर बाबा की मजार पर। हिंदू हो या मुसल...

रामायण क्या-क्या सिखाती है?

रामायण पौराणिक ग्रंथों में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है। रामायण को केवल एक कथा के रूप में देखना गलत है, यह केवल किसी अवतार या कालखंड की कथा नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का रास्ता बताने वाली सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक है। रामायण में सारे रिश्तों पर लिखा गया है, हर रिश्ते की आदर्श स्थितियां, किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार करें, विपरित परिस्थिति में कैसे व्यवहार करेंं, ऐसी सारी बातें हैं। जो आज हम अपने जीवन में अपनाकर उसे बेहतर बना सकते हैं। - दशरथ ने अपनी दाढ़ी में सफेद बाल देखकर तत्काल राम को युवराज घोषितकर उन्हें राजा बनाने की घोषणा भी कर दी। हम जीवन में अपनी परिस्थिति, क्षमता और भविष्य को देखकर निर्णय लें। कई लोग अपने पद से इतने मोह में रहते हैं कि क्षमता न होने पर भी उसे छोडऩा नहीं चाहते। - राजा बनने जा रहे राम ने वनवास भी सहर्ष स्वीकार किया। जीवन में जो भी मिले उसे नियति का निर्णय मानकर स्वीकार कर लें। विपरित परिस्थितियों के परे उनमें अपने विकास की संभावनाएं भी तलाशें। परिस्थितियों से घबराएं नहीं। - सीता और लक्ष्मण राम के साथ वनवास में भी रहे, जबकि उनका जाना जरूरी नहीं था। ये हमें...