सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सच्ची प्यास जगाकर पाये इश्वर.

गीता में श्री कृष्ण ने कहाँ है : सर्वधर्मान परित्यज्य। अर्थात सभी धर्मो को छोरकर मेरी शरण में आ जाओ। केवल सरनागत हो जाओ। बस इतना ही काफी है। मैं तुम्हे तमाम पापो से मुक्त कर दूंगा।
गोपिया तो नि:साधन हो गई थी। देखा जाए तो उन्होंने भगवन को प्राप्त करने के लिए कुछ किया ही नहीं था। गोपिया सिर्फ भगवान की शरण में चली गई थी। फ़िर जो कुछ किया भगवान ने ही किया। पूतना अर्थात अविद्या, मोह रूपी वृत्रासुर, दंभ रूपी बकासुर और पाप रूपी अधासुर को मारा तो भगवान ने ही मारा। रजोगुण और तमोगुण के प्रभाव का नाश किया तो भगवान ने ही किया। गोपिया भगवान की शरणागत है। पुर्न्मन और अनन्यभाव से। इसलिए तो मीरा कहती है :
ना जानू मैं आरती वंदन, न पूजा की रीत,/सखी, मैं तो प्रेम दीवानी, मेरा दर्द न जाने कोई।
कृष्ण ने 'सर्वधर्मान परित्यज्य' और शरण में आने का निर्देश क्यों दिया। क्योकि उन्हें मालूम है की लोगो की अधर्म के प्रति ज्यादा रूचि है।इसलिए यदि में ऐसा कहू की अधर्म को छोरकर मेरी शरण में आ जाओ तो अधर्म में रूचि होने से वे अधर्म को तो छोरेंगे नहीं, मेरी शरण में आयेंगे नहीं। अगर में कहूँ की सभी धर्म छोरकर मेरे पास आ जाओ तो जल्द ही मान जायेंगे।
जीवन में कुछ पाना चाहते हो तो उसके लिए प्यास होनी चाहिए और वह भी सच्ची प्यास। एक किस्सा है एक बार किसी रेलवे प्लेटफार्म पर जब गारी रुकी तो एक लरका पानी बेचता हुआ निकला। ट्रेन में बैठे एक सेठ ने उसे आवाज दी, ऐ लरके, इधर आ। लरका दौरकर आया। उसने पानी का ग्लास भरकर सेठ की ओर बाध्य तो सेठ ने पूछा, कितने पैसे में? लरके ने कहा , पचीस पैसे। सेठ ने उससे कहा की पन्द्रह पैसे में देगा क्या? यह सुनकर लरका हलकी मुस्कान दबाये पानी वापस घरे में उरेलता हुआ आगे बढ़ गया। उसी डिब्बे में एक महात्मा बैठे थे, जिन्होंने यह नजारा देखा था की लरका मुस्कुराया पर मौन रहा। जरुर कोई रहस्य उसके मन में होगा। महात्मा नीचे उतरकर उस लरके के पीछे- पीछे गए। बोले: ऐ लरके, ठहर जरा, यह तो बता तू हंसा क्यों? वह लरका बोला, महाराज, मुझे हँसी इसलिए आई की सेठजी को प्यास तो लगी ही नहीं थी। लरके जे जवाब दिया, महाराज, जिसे वाकई प्यास लगी हो वह कभी रेट नहीं पूछता। वह तो ग्लास लेकर पहले पानी पीता है। फ़िर बाद में पूछेगा की कितने पैसे देने है? वास्तव में जिन्हें इश्वर ओर जीवन में कुछ पाने की तम्मंना होती है, वे वाद-विवाद में नहीं परते। पर जिनकी प्यास सच्ची नहीं होती, वे ही वाद-विवाद में परे रहते है। वे साधना के पथ पर आगे नहीं बढ़ते। मन में सच्ची प्यास है तो उपाय तैयार है। ऐसे लोग भगवान की शरण में समर्पित हो जाते है। उनके पाप प्रभु को समर्पित होने से टिक नहीं पते है। हम जैसे है, जहाँ है, वोहन से इश्वर तक पहुच सकते है। सिर्फ़ मन में सच्ची प्यास होनी चाहिए। संकल्प होना चाहिए। इच्छा तो कीजिये, फ़िर उपाय तैयार मिलेगा। हमें तो केवल प्रभु की शरण में समर्पित हो जाना चाहिए। दो कदम आगे चलिए तो सही, वह दौरकर आएगा। यह जीवन उसी का दिया हुआ प्रसाद है ओर वही इसे चला रहा है। इसके लिए हम भगवान का ऋणी होना चाहिए। इसके लिए हमें यज्ञ करना चाहिए।
लोग सामान्य तौर पर क्या कहते है, बंगला है, मोटर है, यानि इश्वर की कृपा है। कृपा का अर्थ है प्रसाद। ओर फ़िर प्रसाद को कभी अकेले नहीं खाया जाता। उसे banta

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Aap sabhi bhaiyo & bahno se anurodh hai ki aap sabhi uchit comment de............

jisse main apne blog ko aap sabo ke samne aur acchi tarah se prastut kar saku......

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रभु का सिमरण सबसे ऊंचा

एक चोर था ! बडा शातिर ! सभी जानते थे कि वह चोर है ! उस गांव के तथा आस-पास के गांवों में जितनी भी चोरियां होती थीं सबके लिए वही जिम्मेदार था ! परंतु वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि कभी पकडा नही गया ! चोरी करने की सभी बारीकियों से वाकिफ ! वो अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ गांव के नज़दीक ही पहाडी पर एक झोंपडी में रहता था ! चोरी का सामान भी वहीं पहाडी में एक गुफा में छिपा कर रखता था जिससे तलाशी की नौबत आने पर भी पकडा न जा सके ! चोरी करते-करते उम्र के आखरी पडाव में आ पहुंचा ! अक्सर बीमार भी रहने लगा था ! उसे आभास होने लगा कि अब उसके जीवन के दिन थोडे ही हैं ! एक दिन उसने अपने बेटे को बुलाकर उसे चोरी के सारे गुर सिखा दिये और जहां पर उसने चोरी का सामान छुपाया था वह जगह भी दिखा दी ! भगवान की ऐसी कुदरत हुई कि कुछ दिनों बाद ही वो चल बसा ! अब मां-बेटे अकेले रह गए ! धीरे-धीरे पिता द्वारा छोडा चोरी का सामान समाप्त होने लगा ! तब बेटे ने अपनी मां से कहा – “मां, मैं कुछ काम करना चाहता हूं ! बताओ कौन सा काम करूं !” “यह भी कोई पूछ्ने की बात है ?” मां ने समझाया -“बेटा तुम्हारे पिता चोरी किया करते थे ...

छठ घाट और पीर की मजार का अनुशासन

अद्भुत दृश्य था। मुंह अंधेरे नहा-धोकर हजारों-लाखों की भीड़ नदी-तालाब-कुओं के पास इक_ी। ओह! कितनी बेसब्री थी उन आंखों में। तीन बजे सुबह से ही सूर्य के उगने की प्रतीक्षा। सड़कों पर कोई झाड़ू लगा रहा है, कोई पानी मार रहा है। इस रास्ते से परवैतिन-व्रती गुजरने वाले हैं। जात-धर्म का कहीं कोई मोल नहीं। गरीब-गुरबों के अधनंगे बच्चे घाटों के किनारे जमा हो गए हैं। आज उन्हें कोई हिकारत से नहीं देख रहा था। दूसरे त्योहार भी होते हैं, ऐसे बिन बुलाए मेहमान आ गए तो तुरत झिड़की। पर, यहां तो आशीष के साथ सबके हाथों में प्रसाद रखा जा रहा है। अद्भुत व्रत छठ का। व्रती के आगे प्रसाद के लिए हाथ फैलाने वाले सबके सब एक रंग में। चाहे कीमती गर्म कपड़ों में लिपटा कोई हो या भूखा-अंधनंगा। व्रती के लिए सब एक समान। जो जैसे आया सबके हाथों में प्रसाद देना ही देना है। न कहीं मारपीट, न तू तू-मैं मैं। कौन-सी शक्ति है यह, जिसने सबको इतना अनुशासित बना दिया। मंदिर-मस्जिद के नाम पर दंगे-फसाद होते रहे हैं। पर, दो जगहों पर अनुशासन का अनूठा रूप देखा है मैंने। एक तो छठ व्रत के समय और दूसरा किसी पीर बाबा की मजार पर। हिंदू हो या मुसल...

रामायण क्या-क्या सिखाती है?

रामायण पौराणिक ग्रंथों में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है। रामायण को केवल एक कथा के रूप में देखना गलत है, यह केवल किसी अवतार या कालखंड की कथा नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का रास्ता बताने वाली सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक है। रामायण में सारे रिश्तों पर लिखा गया है, हर रिश्ते की आदर्श स्थितियां, किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार करें, विपरित परिस्थिति में कैसे व्यवहार करेंं, ऐसी सारी बातें हैं। जो आज हम अपने जीवन में अपनाकर उसे बेहतर बना सकते हैं। - दशरथ ने अपनी दाढ़ी में सफेद बाल देखकर तत्काल राम को युवराज घोषितकर उन्हें राजा बनाने की घोषणा भी कर दी। हम जीवन में अपनी परिस्थिति, क्षमता और भविष्य को देखकर निर्णय लें। कई लोग अपने पद से इतने मोह में रहते हैं कि क्षमता न होने पर भी उसे छोडऩा नहीं चाहते। - राजा बनने जा रहे राम ने वनवास भी सहर्ष स्वीकार किया। जीवन में जो भी मिले उसे नियति का निर्णय मानकर स्वीकार कर लें। विपरित परिस्थितियों के परे उनमें अपने विकास की संभावनाएं भी तलाशें। परिस्थितियों से घबराएं नहीं। - सीता और लक्ष्मण राम के साथ वनवास में भी रहे, जबकि उनका जाना जरूरी नहीं था। ये हमें...